BJPBJP CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

डॉ. अम्बेडकर जयंती के सिलसिले में 11 को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला होगी

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाजपेयी 11 अप्रैल की सुबह पहुँचेंगे, कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी 11 अप्रैल की सुबह नियमित विमान से रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। श्री बाजपेयी यहाँ भाजपा द्वारा भारतरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के निर्धारित कार्यक्रमों के सिलसिले में आहूत कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि यह कार्यशाला 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में होने जा रही है। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला मुख्यालयों में होने वाली संगोष्ठियों में प्रदेश से जाने वाले वक्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष, अजा मोर्चा के सभी पदाधिकारी और डॉ. अम्बेडकर जयंती समारोह के जिला संयोजक शामिल होंगे। ड़ॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बाजपेयी की अगवानी के लिए विधायक मोतीलाल साहू, स्वयं (डॉ. मार्कण्डेय) और उपकार चंद्राकर विमानतल पर उपस्थित रहेंगे।

————–

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker