छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासूरजपुर

संयुक्त शिक्षक संघ सूरजपुर ने नगरपालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े को सौंपा ज्ञापन

Joint Teachers Union Surajpur submitted a memorandum to Municipal President Kusumlata Rajwada

 

The Narad News 24,,,,,सूरजपुर- छ. ग.प्रदेश संयुक्त शिक्षक जिला-सूरजपुर के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के निर्देशन में जिला उपाध्यक्ष गिरवर यादव व प्रदेश संगठन मंत्री राकेश शुक्ला के नेतृत्व में संघ प्रतिनिधि मंडल ने नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े से मुलाकात कर जिला-मुख्यालय सूरजपुर में कर्मचारियों के बैठक ,कार्यक्रम संबंधित समस्याओं से अवगत करा उनको मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता राधेश्याम साहू व जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि सूरजपुर जिला मुख्यालय होने के नाते विभिन्न कर्मचारी संगठनों का बैठक, कार्यक्रम होते रहते हैं।जिला मुख्यालय में कर्मचारियों के बैठने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं होने से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले कर्मचारियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संगठनों को या तो किराये पर भवन लेना पड़ता है या खुले स्थान पर बैठक,कार्यक्रम करने पड़ते हैं। चूंकि कर्मचारी संगठन कर्मचारियों के हित में ही बैठक, कार्यक्रम इत्यादि करते हैं।भवन किराये पर लेने से संघ पदाधिकारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ आ जाता है।छ. ग.प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अध्यक्ष महोदया से जिला मुख्यालय होने के कारण नगरपालिका क्षेत्र में कर्मचारी संगठनों के बैठक, विभिन्न कार्यक्रमों के लिए भवन उपलब्ध कराने का आग्रह किया जिस पर

नगरपालिका अध्यक्ष महोदया ने समस्याओं के निदान के संबंध में उचित पहल करने संघ को आश्वस्त किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker