BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व विधायक रायपुर पश्चिमरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

कुम्हारी टोल प्लाजा से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन की तैयारी – विकास उपाध्याय

कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर विकास उपाध्याय चरणबद्ध आन्दोलन करेंगे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से प्रतिनिधि मण्डल के मुलाकात हेतु समय की मांग

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर (छत्तीसगढ़)। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एवं पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा द्वारा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र के माध्यम से कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा को हटाये जाने संबंधित चर्चा हेतु समय की मांग की। उपाध्याय ने कहा कि वे केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर कुम्हारी टोल प्लाजा में चल रहे अवैध वसूली की शिकायत करेंगे एवं जब तक कुम्हारी टोल प्लाजा हटाया नहीं जाता तब तक कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आन्दोलन कर सड़क की लड़ाई लड़ेगी। कुछ दिनों पूर्व एनएचएआई के दफ्तर में जाकर कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाये जाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा किये थे, लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। इसीलिए केन्द्रीय मंत्री से चर्चा हेतु समय की मांग की गई है ताकि वस्तुस्थिति से उनको अवगत् कराया जा सके और आगे कहा कि इसके लिए हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे और आने वाले दिनों में कुम्हारी टोल प्लाजा से लेकर दिल्ली तक भी प्रदर्शन करेंगे।

विकास उपाध्याय ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली को लेकर लगातार मुद्दे उठ रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का दिनांक 19 मार्च 2021 का न्यूज़ है कि सदन में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द संपूर्ण भारत में टोल नाके बंद किये जायेंगे और सिर्फ जीपीएस की सहायता से रोड पर चल रहे वाहनों पर टैक्स लिया जायेगा एवं उन्होंने यह तक घोषणा किये थे कि 60 किलोमीटर के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा संचालित होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ में ही दुर्ग स्थित और राजनांदगांव स्थित टोल प्लाजा की दूरी, कुम्हारी और मंदिर हसौद टोल प्लाजा की दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 60 किलोमीटर दायरे वाला जो कथन है वो कितना सही है। उपाध्याय ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा सड़के तो बनाई जा रहीं हैं लेकिन आम जनता की जेबों में सीधे डाका डालने का काम सीधे सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ में ही 20 से अधिक टोल प्लाजा संचालित हैं, जनता जब वाहन क्रय करते समय रोड टैक्स दे रही है तो फिर उनसे टोल लेना न्यायसंगत नहीं है।

*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker