RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंरायपुर दक्षिणरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

दान के महत्व से नयी पीढ़ी को अवगत कराने दानदाताओ का सम्मान करेंगे मुख्यमंत्री जी पुराने रायपुर का निर्माण छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के दान से पूर्ण हुआ-अनुराग अग्रवाल

मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री, रायपुर दक्षिण विधायक व महापौर के हाथों होगा दानियों का सम्मान

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। नयी पीढ़ी को दान के महत्व से अवगत कराने दान का महत्व बताने दानदाताओ का मुख्यमंत्री जी ,उपमुख्यमंत्रीजी , रायपुर दक्षिण विधायक व रायपुर महापौर की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा पुरानी बस्ती स्थित नवनिर्मित दाऊ अग्रवाल भवन में सम्मान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने बताया की वर्तमान पीढ़ी को अपने पूर्वजों के दिए दान के बारे में या तो जानकारी कम है यह बिल्कुल भी नहीं पता है। आज भौतिकवादी युग के पीछे भागते युवा को शायद यह नहीं पता है कि उनको उनके पूर्वजों ने आज की कीमत के हिसाब से 1000 करोड़ से ऊपर की संपत्ति दान की और अपने शहर और समाज में स्वास्थ्य,शिक्षा, स्वच्छ पेयजल आदि के लिए अस्पताल कॉलेज तालाब और कुआं का निर्माण करवाया।

श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि आज शहर के लोगों को याद नहीं है कि दानी कन्या शाला का निर्माण मराठी समाज के सदस्य ने करवाया, शहर के दो बड़े महाविद्यालय दुर्गा महाविद्यालय वह आयुर्वैदिक महाविद्यालय का निर्माण ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों ने करवाया, जिस स्थान पर स्वामी विवेकानंद जी ठहरे थे उसे डे भवन को एक बंगाली समाज के व्यक्ति ने स्मारक बनाने के लिए दान किया, सिंधी समाज के एक व्यक्ति ने सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की जिसे लोग आज बढ़ते कदम के नाम से जानते हैं पंचवटी परिवार और गोयल परिवार ने प्रदेश के सिरपुर और महासमुंद में बड़े धार्मिक और दर्शनीय स्थल का निर्माण करवाया और यह सब कार्य उन महानुभाव ने बिना जाति धर्म पंथ के भेदभाव के लिए सर्वहित के लिए किया ।

3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन के दाऊ अमृष कुमार लक्ष्मेश्वर दयाल भवन में सम्मान के माध्यम से उन लोगों को सामने लाने का भी प्रयास किया जा रहा है जो वर्तमान में भी धर्म सेवा के बड़े-बड़े कार्य कर रहे हैं।

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ऐसे लोगों का सम्मान कर और लोगों को सेवा के लिए प्रेरणा करने का निश्चय छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने किया है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button