कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पंडरी स्थित जिला अस्पताल परिसर का किया निरीक्षण
नये भवन निर्माण के लिए किया स्थल का चिन्हांकन

the Narad News 24,,,,,,रायपुर, // कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पंडरी स्थित जिला अस्पताल का दौरा किया और मरीजों के परिजनों को राहत देने के लिए अस्पताल में एक नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए स्थल का चिन्हांकन किया। इस नए भवन के निर्माण से अस्पताल में एडमिट होने वाले मरीजों के परिजनों को सहूलियत देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन, सीएमएचओ श्री मिथलेश कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
[ *कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया हाई-हायर स्कूल परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का निरीक्षण*
रायपुर, 27 मार्च 2025/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जे.आर.दानी स्कूल में चल रहे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मूल्यांकन प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
डॉ. सिंह ने उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही, मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
: कलेक्टर ने जल संसाधन एवं खनिज विभाग की समीक्षा बैठक ली, अवैध उत्खनन पर सख्ती के निर्देश
रायपुर, 27 मार्च 2025// कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जल संसाधन एवं खनिज विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली और अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तर समिति में मोदी बायोटेक को मुख्य अभियंता स्तर से अनुमोदित ड्राइंग के आधार पर इंटेक वेल एवं पाइपलाइन भिलाई ग्राम स्थित फैक्ट्री तक निर्माण की अनुमति प्रदान की गई है।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने खनिज विभाग एवं वन विभाग को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखें। साथ ही आर. टी.ओ अधिकारी को अपने क्षेत्र में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सभी तहसीलदार और SDM को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जांच करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन, एसडीएम रायपुर श्री नंदकुमार चौबे, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आशीष देवांगन, उपसंचालक खनिज श्री सी. गोलघाटे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
[: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का अभनपुर ब्लॉक में सघन निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की समीक्षा
रायपुर, 28 मार्च 2025// अभनपुर ब्लॉक के ग्राम निमोरा में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बच्चों को दिए जाने वाले रेडी-टू-ईट लड्डू की गुणवत्ता का स्वयं स्वाद लेकर जांच की और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्होंने निर्माणाधीन और पूर्ण आवासों का निरीक्षण किया। श्री पुरानिक राम और श्री गांधी राम यादव के घर पहुंचकर उनके तथा उनके परिवार से संवाद किया और उन्हें मिल रही लाभप्रद योजनाओं की जानकारी ली।
स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया और संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए, ताकि स्थानीय लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
[ *कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ग्राम केंद्री का दौरा*
*अमृत सरोवर और मनरेगा कार्यों का लिया जायजा*
रायपुर, 28 मार्च 2025// कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज अभनपुर ब्लॉक के ग्राम केंद्री का दौरा किया, जहां उन्होंने अमृत सरोवर के तहत बनाए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया और गहरीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर जाकर खुद गड्ढे की साइज का माप करवाया और कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें समय पर काम और मजदूरी मिल रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मजदूरों ने अपने अनुभव साझा किए और कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मजदूरी के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो और श्रमिकों को समय पर सभी सुविधाएं मिलें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मजदूरों से यह भी पूछा कि उन्हें दवाईयां सही समय पर मिल रही हैं या नहीं। उन्होंने यह निर्देश दिया कि दवाओं के डिब्बों पर सभी आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित हो, ताकि सही दवा सही व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी न आए।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभान्वित श्रीमती चंदर जेठाराम यादव के निर्माणाधीन आवास का भी दौरा किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और परिवार से बातचीत कर योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास योजना का लाभ मिले और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम केंद्री के जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके।
इस अवसर पर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
[रायपुर से अभनपुर तक पहली मेमू ट्रेन को 30 मार्च को मिलेगी हरी झंडी, तैयारियों का कलेक्टर-एसएसपी डीआरएम ने लिया जायजा*
रायपुर, 28 मार्च 2025// अभनपुर-रायपुर के बीच नई रेल सेवा के शुभारंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 30 मार्च 2025 को शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बहुप्रतीक्षित मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी सिलसिले में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभनपुर से रायपुर तक निरीक्षण वैन से यात्रा कर रेलवे ट्रैक और अन्य सुविधाओं की जांच की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक (रायपुर) श्री दयानंद ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नई रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने को लेकर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।
*यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं*
नई रेल सेवा के तहत रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें रायपुर आरवी ब्लॉक हाट, मंदिर हसौद, उद्योग नगर, सीबीडी, मेला ग्राउंड केंद्री और अभनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा। नया रायपुर अटल नगर में तैयार किए गए सीबीडी रेलवे स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इस नई रेल सेवा से रायपुर और अभनपुर के बीच आवागमन आसान होगा, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
