BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा बताये सौगाते मोदी क्या तुष्टीकरण नहीं है? – कांग्रेस

मुस्लिमों को भाजपा से खैरात नहीं समानता का भाव चाहिए

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुस्लिमों को सौगाते मोदी के नाम से खजूर, सेवई आदि सामग्री दिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा बताये क्या मुस्लिमों को दी जाने वाली यह सामग्री तुष्टीकरण नहीं है। यदि सामाजिक समरता के लिये यहीं काम कांग्रेस करती है तो भाजपा उसे तुष्टीकरण का नाम देती है। यदि विपक्ष का कोई नेता इफ्तार दावत देता है तो भाजपाई हाय तौबा मनाते है तथा उसे तुष्टीकरण का नाम देते है। अंततः भाजपा को सामाजिक सौर्हादय देर में समझ आया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के मुस्लिमों को ईद के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी से खैरात नहीं चाहिये। मुस्लिमों को भाजपा और मोदी कुछ देना ही चाहते है तो उनको देश में समता और बराबरी का दर्जा दे, जो उनका अधिकार है। मुस्लिमों के प्रति भाजपा जो दुर्भावना रखती है उसको दूर करे। मुस्लिम इस देश के नागरिक है। देश का संविधान उनको समता और बराबरी का अधिकार देता है। भाजपा जिसके खिलाफ हमेशा प्रोपोगंडा करती है विषवमन करती है। भाजपा रमजान के पाक महिने और ईद के अवसर पर देश के मुस्लिमों को वास्तव में सौगात देना चाहती है तो अपने अलगाववादी और विद्वेष फैलाने वाले चरित्र का परित्याग करे।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का मुस्लिम प्रेम बिहार चुनाव को सामने देखकर उमड़ा है। बिहार में अपनी चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिये भाजपा सौगाते मोदी का वितरण कर रही है। कांग्रेस ने सवाल पूछा कि क्या सौगाते मोदी के वितरण के साथ ही भाजपा मुस्लिमों के प्रति अपने दुर्भावना पूर्ण रवैय्ये में भी परिर्वतन करेंगी?

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker