सूरजपुर कांग्रेस पार्टी के द्वारा ED के दुरउपयोग को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी कि युवा नेत्री,प्रतिमा दास ने जमकर राज्य सरकार पर साधा निशाना,,
Young Congress leader Pratima Das fiercely targeted the state government against the BJP government for the misuse of ED by Surajpur Congress Party.

The Narad News 24,,,,,,सूरजपुर, मिली जानकारी के अनुसार सीपत बिलासपुर कद्दावर युवा नेत्री और कांग्रेस पार्टी कि सदस्य प्रतिमा दास ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार के ईडी का लगातार दुरुपयोग न केवल लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर रहा है, बल्कि हमारे संविधान की मूल भावना पर भी हमला कर रहा है, ईडी, जो एक स्वतंत्र जांच एजेंसी होनी चाहिए, प्रतिमा दास ने आगे कहा भाजपा के लिए एक राजनीतिक हथियार बन गई है।
इसका प्रयोग विपक्षी दलों को कमजोर करने, उनके नेताओं को डराने और लोकतांत्रिक आवाज को कुचलने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है, ताकि वे जनता के मुद्दों को उठाने से पीछे हट जाएं। यह केवल हमारे शीर्ष नेतृत्व तक सीमित नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को भी लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। बिना किसी ठोस आधार के उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं, गिरफ्तार किया जा रहा है और जांच के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है ,।।


