नगर को दूषित होने से बचाने ,युवाओ ने एस डी एम को दिया ज्ञापन,, चक्काजाम की दी चेतावनी
To save the city from contamination, youth gave memorandum to SDM, warned of traffic jam

The Narad News 24,,,,,,बिश्रामपुर के युवाओ ने एस.डी. एम को ज्ञापन सौंपा है सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष दानोदिया ने बताया है कि बिश्रामपुर में लगभग बीते महीने भर से एस ई सी एल की पुरानी बन्द पड़ी खदानों पोखरियो को भरने हेतु एन.टी.पी.सी आदि फैक्ट्रियों से सूक्ष्म राखड़ को ट्रक परिवहन के माध्यम से प्रतिदिन बिश्रामपुर शहर को पार करते हुवे अम्बेडकर चौक से कुंदा फाटक पार करते हुवे लाया जा रहा है, प्रतिदिन लगभग सैकड़ो गाड़िया शहर के बीच से सूक्ष्म राखड़ शहर में उड़ाते हुवे पार हो रही है , जाते टाइम तो फिरभी तिरपाल आदि बंधा होता है परंतु डंपिंग के पश्चात तिरपाल हटा दिया जाता है जिससे ट्रक में बची राख शहर में उड़ती हुई जाती है,जिससे मुख्य मार्किट में हवा दुषित हो रही है साथ ही दुकानदारों की दुकानो में रखे समान पर भी राखड़ बैठ रही है जिससे व्यापारियों को आर्थिक क्षति हो रही है
भारी मात्रा में ट्रक परिवहन पर किसी का ध्यान नही होने के कारण ज्यादा ट्रिप मारने के लालच में ट्रक ड्राइवर मार्किट से नियम से अधिक रफ्तार से गुजर रहे है जिससे किसी दिन भी बड़ी अनहोनी हो सकती है यह कार्य कई वर्षों तक चलने का अनुमान है इससे संबंधित कुछ नियम और सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने की अतिआवश्यकता है अतः बिश्रामपुर शहर के युवाओ ने निवेदन किया है की उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुवे उचित कदम उठाए जाएं वरना बिश्रामपुर के युवा चरणबद्ध तरीके से आगे की गतिविधि विरोध प्रदर्शन ,चक्का जाम आदि करने को बाध्य होंगे जिसपर एस डी एम शिवानी जायसवाल जी द्वारा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है ज्ञापन सोंपने वाले में हर्ष दानोदिया, सरफराज खान,हिमांशु सिंह,कुनाल यादव,शुभम यादव,ऋषीकांत पांडेय आदि उपस्थित रहे


