रायपुर पंचायत चुनाव के पहले चरण के नतीजों को लेकर राजस्व खेल मंत्री टंकराम वर्मा का बयान
मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन का कमाल है एक साल में लोगों ने विकास देखा निकाय के बाद पंचायत में इसका असर देखने को मिला
The Narad News 24,,,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। नगरीय निकाय की तरह ही इस चुनाव में एक बार फिर भाजपा का जलवा देखने को मिला। 149 जिपं क्षेत्रों में भाजपा समर्थित 115 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कई जनपद सदस्य और सरपंच पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतें हैं। पहले चरण में औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, पंचायत चुनाव के पहले चरण को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा का बयान सामने आया है।

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन का कमाल है। एक साल में लोगों के पास विकास पहुंचा। निकाय के बाद पंचायत मे इसका असर देखने को मिला। 20 और 23 को और वोटिंग होना है, इसमें भी हमें बढ़त मिलेगी।
गांव-गांव में पीएम आवास बन रहा है। किसानों को धान की राशि मिल रही है। महतारी वंदन की फायदा मिला है। बस्तर में बंपर वोटिंग को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बस्तर को फोकस किया है। बस्तर में बदलाव है। नक्सली विकास की मुख्य धारा में जुड़ना चाह रहे हैं, उनका लोकतंत्र पर विश्वांस बढ़ा है।
मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन का कमाल है

एक साल में लोगों ने विकास देखा निकाय के बाद पंचायत में इसका असर देखने को मिला
20 और 23 को दूसरे और तीसरे चरण की वोटिंग होना है इसमे भी बढ़त हमें मिलेगा
गांव- गांव मे पीएम आवास बन रहा है किसानों को धान का राशि मिल रहा है महतारी वंदन की फायदा मिला है
पंचायत चुनाव में बस्तर में बम्पर वोटिंग को लेकर कहा केंद्रीय मंत्री अमित शाह बस्तर को फोकस किया है ,बस्तर में बदलाव की बयार है
लोग नक्सल से हट कर विकास की मुख्य धारा में जुड़ना चाह रहे है लोकतंत्र पर विश्वास बढ़ा है
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर कहा विधानसभा, लोकसभा, उपचुनाव में हारे अब नगर निगम हारे अब पंचायत चुनाव हारेंगे
सब एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे है कांग्रेस में टिकट खरीद फरोख्त की संस्कृति है
छग़ से कांग्रेस का जनाधार समाप्त हो गया है

