रायपुर प्रेस क्लब प्रेस वार्ता में जगदीश मिश्रा ने अपने बेटे शुभम मिश्रा की हत्या की जांच में पुलिस की कार्यवाही पर लापरवाही के संबंध में
Press conference Jagdish Mishra regarding negligence on police action in investigation of murder of his son Shubham Mishra

The Narad News 24,,,, रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में जगदीश मिश्रा ने अपने बेटे शुभम मिश्रा की हत्या की जांच में पुलिस की कार्यवाही पर लापरवाही के संबंध में

उपरोक्त विषय अंतर्गत निवेदन है कि प्रति जगदीश मिश्रा पुत्र रामेश्वर प्रसाद मिश्रा निवासी कैलाशपुरी थाना कोतवाली जिला रायपुर छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हूं जो कि मेरा पुत्र शुभम मिश्रा भिलाई स्टील प्लांट में अस्थाई रूप से प्राइवेट एजेंसी में विगत 1 वर्षों से कार्यरत था

जिसका दिनांक 14 11 2025 को 11:30 सुबह पर पुलिस के द्वारा फोन में सूचना प्राप्त हुई कि आपका पुत्र सरोना स्टेशन के आगे रेलवे पटरी के किनारे गंभीर रूप से जख्मी हालत में पाया गया है जिसे 112 के द्वारा एम्स हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया जिसकी दिनांक 20/11/2024 की रात्रि को 11:30 बजे मृत्यु हो गई।
उक्त घटना में मेरा पुत्र शुभम मिश्रा जिस हालत में पाया गया था उसकी हालत देखकर यह प्रतीत हुआ कि उसकी हत्या की गई है जबकि मेरे बेटे ने सगाई के पहले मुझे शादी को लेकर कई बार अपनी जान को खतरा होना बताया था की शादी को लेकर मुझे धमकी दिया जा रहा है कि जिस लड़की से शादी होने वाली है उससे शादी करने के लिए मना के लिए मना कर रहा था अगर शादी करेगा तो जान से मार दिया जाएगा यह मेरे बेटे ने जिस व्यक्ति का नाम बताया था उसे व्यक्ति का नाम मैंने थाना डी डी नगर में लिखित में दर्ज कराया हूं इसके संदर्भ में कोई पुलिस की कार्यवाही पुलिस थाना डीडी नगर में एक महीना से ज्यादा हो गया था तो मैं रायपुर एसपी महोदय के समक्ष पेश होकर लिखित में दिनांक 17 12 2024 को इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर क्राइम शाखा से जांच करने के लिए प्रार्थना किया था और कुछ आरोपी सहित शाह आरोपी का नाम एवं मुखबिर का नाम बताया था जिस पर एसपी महोदय के द्वारा सीएसपी पुरानी बस्ती को शिकायत की कॉपी आगे भेजी गई थी कार्रवाई बाबत फिर सी एसपी महोदय के द्वारा क्राइम शाखा की टीम ना गठित कर थाना डीडी नगर के तीन अधिकारी और कर्मचारी टीम बनाकर जांच का आदेश किया गया था जिसमें सी एसपी महोदय के आदेश के बावजूद आज दिनांक तक लगभग एक माह तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और जब मैं थानाडीडी नगर पूछने जाता हूं तब मुझे जांच अधिकारी के द्वारा गुमराह कर दूसरे दिन आने का समय दिया जाता है रोज-रोज थाने का चक्कर लगाकर मैं शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार हो रहा हूं पुलिस की कार्यवाही न होने के कारण मैं बहुत ही अपने आप को लाचार महसूस कर रहा हूं इस कारण मैं प्रेस के माध्यम से पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों से इस प्रकरण में जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग करता हूं कि मेरे बेटे को एवं हमें न्याय दिलाने की कृपा करें मैं और मेरा पूरा परिवार सदैव प्रेस क्लब एवं समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का सदैव आभारी रहेंगे