CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नगर निगम नगर पालिकापार्षद

सभी निकायों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीतेगी कांग्रेस की मतगणना की तैयारी पूरी, सभी निकायों में हमारे कार्यकर्ता मुस्तैद

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हम निकाय चुनाव में अपने जीत का रिकार्ड दोहरायेंगे। कांग्रेस अधिकांश निकायों में चुनाव जीतेगी

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/14 फरवरी 2025। सभी निकायों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की मतगणना की तैयारी पूरी है। सभी निकायों में हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से मतगणना क्षेत्रों में मुस्तैद रहेंगे। मतगणना के दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सभी जिलों के कंट्रोल रूम से सतत संपर्क में रहेंगे। वरिष्ठ नेताओं को मतगणना के दौरान अपने प्रभार जिलों में रहने को कहा गया है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हम निकाय चुनाव में अपने जीत का रिकार्ड दोहरायेंगे। कांग्रेस अधिकांश निकायों में चुनाव जीतेगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातावरण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है, भाजपा की साय सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराश किया है। इसीलिये जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकमी और वादाखिलाफी पर लड़ा गया। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार के अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker