BhataparaIED नक्सलियोंआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देश विदेशनगर निगम नगर पालिकापत्रकारपार्षदराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

भांठापारा नगर में भाजपा द्वारा आयोजित दो कार्यक्रमों से सामने आया एकजुटता का सशक्त संदेश कैबिनेट मंत्री दर्जा व आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल

A strong message of unity emerged from two programs organized by BJP in Bhanthapara Nagar. Cabinet Minister Darga and Orange MLA Guru Khushwant Saheb participated.

 

 

The Narad News 24,,,,,,भांठापारा/आरंग/रायपुर-भांठापारा नगर में आज भाजपा ने अपने आगामी चुनावी अभियान के संदर्भ में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए। एक कार्यक्रम मिनीमाता धर्मशाला में तथा दूसरा कार्यक्रम लाल बहादुर शास्त्री में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं संगठनात्मक दृढ़ता का संदेश दिया।

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवरतन शर्मा जी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सजाया।

गुरु खुशवंत साहेब ने भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी श्री अश्विनी शर्मा जी एवं पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्थापित अपनी मजबूती को देखते हुए अब छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में भी भाजपा का प्रभाव बढ़ेगा।

गुरु साहेब जी ने मिनीमाता धर्मशाला में स्थित जोड़ा शेतखाम पर मत्था टेके, परम पूज्य गुरु घांसीदास बाबा जी से जनसमुदाय की सुख-समृद्धि की कामना की गई, जिससे सामाजिक-सांस्कृतिक समरसता का संदेश और भी प्रबल हुआ।

 

वही कार्यक्रम में भाजपा की सिद्ध रीति-नीति, मोदी जी की गारंटी एवं विष्णु के सुशासन की मिसालों पर बल दिया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गुरु खुशवंत साहेब ने कराया भाजपा में प्रवेश और पार्टी को मजबूत बनाने के कदम की सराहना करते हुए, सभी उपस्थित सदस्यों ने पार्टी की जीत के लिए अपना समर्थन सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

दोनों कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचे एवं एकजुटता के बल पर आगामी चुनावों में निर्णायक जीत के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी से आग्रह है कि अपने मत एवं समर्थन के माध्यम से भाजपा उम्मीदवारों एवं प्रत्याशियों को अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे देश के विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा जा सके।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker