IED नक्सलियोंआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देश विदेशपत्रकारराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

आरंग में कमल खिलेगा – ट्रिपल इंजन सरकार बनाएंगे: विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी

गुरु खुशवंत साहेब जी ने नगरवासियों से की भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,आरंग/रायपुर- भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आरंग में भव्य जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने किया। उन्होंने नगरवासियों से “ट्रिपल इंजन सरकार” बनाने का आह्वान किया और आरंग के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान की शुरुआत बाबा बागेश्वर नाथ वार्ड से हुई, जहां से कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नगर के प्रमुख क्षेत्रों बागेश्वर पारा, मछली चौक, लोधी पारा, रामनगर, केवशी पारा, शीतला पारा, इंदिरा चौक होते हुए भक्त माता कर्मा चौक तक डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 11 में बीरेंद्र (गोलू) कंडरा जी के कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया।

इस अवसर पर गुरु साहेब जी ने कहा –”डबल इंजन सरकार ने प्रदेश और देश में जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, अब समय आ गया है कि नगर सरकार को भी भाजपा का साथ मिले। ट्रिपल इंजन सरकार बनने से आरंग का बहुआयामी विकास होगा, नगर में अधूरे कार्य तेजी से पूरे होंगे और हर वर्ग को भाजपा सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। भाजपा का हर प्रत्याशी आरंग की सेवा के लिए संकल्पित है और जनता के सहयोग से हम नगर को सशक्त, समृद्ध और विकसित बनाएंगे।”

 

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नगरवासियों का उत्साह देखने लायक था। सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए इस जनसंपर्क अभियान में जनता ने कमल का बटन दबाने का संकल्प लिया और आरंग को भाजपा की नगर सरकार देने का वादा किया।

इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. संदीप जैन जी, भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, पार्षद प्रत्याशी, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker