CONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

वित्त मंत्री ओपी चौधरी मोदी की चाटुकारिता मे बजट की झूठी तारीफ कर रहे – कांग्रेस

मोदी सरकार के बजट मे छत्तीसगढ़ के साथ किसानो युवाओं मजदूरों सभी की उपेक्षा की गयी है

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर 2 फ़रवरी 2025 / वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पत्रकार वार्ता का जबाब देते हुए कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की वित्त मंत्री मोदी की चाटुकारिता मे बजट की झूठी तारीफ कर रहे थे। बजट मे छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की गयी है इस बजट मे राज्य के लिए कुछ भी नहीं है डबल इंजिन की सरकार का नारा दे कर भाजपा ने प्रदेश को ठगने का काम किया है।छत्तीसगढ़ की रेल परियोजना से ले कर उद्योग परियोजना सब मे केंद्रीय बजट मे कोई प्रावधान नहीं है। मनरेगा के बजट मे कटौती, क़ृषि मे समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं होने से किसान निराश है। विधानसभा चुनाव मे मोदी की गारंटी के नाम पर प्रदेश की जनता से जो वादे किये थे उसे पूरा करने के बजट मे कोई प्रावधान नहीं है यह बजट छत्तीसगढ़ के लोगो को मुंह चिढ़ाने वाला बजट है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पीएम कृषि योजना लागू करने की बात की गयी है लेकिन किसानों के उपज की पूरी कीमत मिले इसके लिये एमएसपी को कानूनी गारंटी के लिए कोई प्रावधान नहीं। इसके साथ ही कृषि ऋण माफी पर बजट में कुछ नहीं। पीएम फसल बीमा योजना में सुधार के लिए कुछ नहीं है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मनरेगा के बजट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं, मनरेगा मजदूरी बढ़ाने के बारे में कुछ भी नहीं। मनरेगा के बजट में कटौती कर दिया। रोजगार बढ़ाने के लिए कोई प्रावधान नहीं। युवाओं को रोजगार के नये अवसर कैसे बढ़ेंगे। इस बजट में कुछ भी नहीं बताया है। महिलाओं के लिए बजट में कुछ नहीं। मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में जनकल्याणकारी योजनाएं नहीं है, खाद सब्सिडी, खाद्य सब्सिडी, मनरेगा, एमएसपी की गारंटी, स्वामीनाथन कमेटी के अनुसार एमएसपी और सामाजिक सुरक्षा के मद में कोई विशेष प्रावधान नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के युवा तो अब रोजगार की उम्मीद भी छोड़ चुके हैं देश की कार्यशक्ति में महिलाओं की भागीदारी लगातार घटती जा रही है किसानों की आय दुगुनी करने की गारंटी दी थी लेकिन किसानों की आमदनी लगातार कम होती जा रही है और कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है और लगातार किसानों की आत्महत्या की खबर आ रही है भाजपा की जुमला नीति से महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है ना गैस सिलेंडर के दाम कम हुए ना खाद्य पदार्थो के दाम कम करने को लेकर कोई प्रयास इस बजट में नजर आया परिवारों की बचत खाली होती जा रही है अपना घर चलाने के लिए भी लोगो को जद्दोजहद करना पड़ रहा है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 30 से 40 प्रतिशत कम होने के बाद भी देश की आम जनता को 1 रू. की भी राहत पेट्रोल और डीजल में नहीं दी गई, 11 सालों में केंद्र सरकार द्वारा देश की आम जनता से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज के रूप में 36 लाख करोड़ रुपए की वसूली की गई। 2014 की तुलना में वर्तमान में क्रूड आयल लगभग आधे दाम पर है। पेट्रोलियम उत्पाद पर सेंट्रल एक्साइज में रियायत का कोई प्रावधान इस बजट में नहीं है।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button