BREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

अवैध रूप से शराब बिकी करते आरोपी तिहारू केवंट गिरफ्तार

Tiharu Kevant, accused of selling liquor illegally, arrested

The Narad News 24,,,,,रायपुर पुलिस*

दिनांक 21.01.2025*

अवैध रूप से शराब बिकी करते आरोपी तिहारू केवंट गिरफ्तार

विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स तथा आबाकरी एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

 

इसी क्रम में दिनांक 21.01.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई डेरापारा आडवानी स्कुल के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब रखकर बिकी कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तिहारू केंवट पिता परदेशी केंवट उम्र 50 वर्ष सा. डेरापारा आडवानी स्कुल के पास थाना खमतराई का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर 87 पौवा देशी मंदिरा प्लेन रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में तिहारू केंवट से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा टीम के सदस्यों को किसी प्रकार को काई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर गुमराह किया जा रहा था।

 

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी तिहारू केंवट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 87 पौवा देशी मंदिरा प्लेन किमती 7830 रू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 44/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

 

*गिरफ्तार आरोपी -तिहारू केंवट पिता परदेशी केंवट उम्र 50 वर्ष सा. डेरापारा आडवानी स्कुल के पास थाना खमतराई रायपुर।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker