IED नक्सलियोंकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देश विदेशपत्रकारबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक दीपेश साहू की पहल पर बेमेतरा विधानसभा के लिए 1 करोड़ के विकाश कार्यों की मिली स्वीकृति 

विधायक दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकाश प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर का जताया आभार 

 

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा :- छत्तीसगढ़ में विकाश और सुशासन के नए आयाम गढ़े जा रहे है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के अथक प्रयासों से सरकार और ग्रामीण और पिछड़े वर्ग क्षेत्र विकाश प्राधिकरण से बेमेतरा विधानसभा के लिए लगभग 1 करोड़ रूपये की प्रशासनिक राशि की सौगात मिली है l

इन कार्यों के लिए मिली स्वीकृति

 

ग्राम पंचायत हथमुड़ी में मुक्तिधाम में टीन शेड निर्माण कार्य के लिए लागत राशि 3 लाख रूपये, ग्राम पंचायत पेण्ड्री बहेरा में बुधारू गेन्ड्रे के घर से तालाब तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत राशि 6 लाख रूपये,

ग्राम बहेरा (पेण्ड्री) संतोष शर्मा के घर से धर्मेश साहू के ब्यारा तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत राशि 5 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम हथमुड़ी में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपये, ग्राम बसनी में मुंशी यादव के घर से सनत साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य,5 लाख 20 हजार, ग्राम बसनी में मुख्य मार्ग से भरत साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य,ग्राम सिंधौरी में 5 लाख 20 हजार सामुदायिक भवन (ओबीसी) निर्माण कार्य लागत राशि 10 लाख रूपये, ग्राम सिंघौरी में शिवमंदिर मेला प्रांगण / स्थल में कांक्रीटीकरण कार्य, 8 लाख रूपये, ग्राम पंचायत फरी में संतोष पाटिल के घर से सामुदायिक भवन तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 6 लाख रूपये, शैल कुमार वर्मा के घर से बल्लु वर्मा के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत राशि 5 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम बहिंगा ग्राम पंचायत करहि में 10 लाख रूपये, ग्राम करहि ग्राम पंचायत बहिंगा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 10 लाख रूपये, ग्राम पथर्रा राष्ट्रीय राजमार्ग जिया रोड में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कार्य 5 लाख रूपये, ग्राम बैजी में शंकर ध्रुव के घर से पुसऊ के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख रूपये, ग्राम बैजी में

पुरुषोत्तम के घर से गुड़ी चौक रोड निर्माण कार्य 3 लाख रूपये, एवं ग्राम अछोली में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 3 लाख रूपय की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है l

 

विधायक दीपेश साहू ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में इन सभी विकास कार्यों और जनता की सुविधाओं एवं अपने वादों को जिस प्रकार भाजपा सरकार ने निभाया है एवं प्रदेश के युवा,महिला,किसान, तथा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है उससे हमें पूर्ण विश्वास है कि नगरीय निकाय व जिला पंचायत चुनावों में भाजपा प्रचंड विजय हासिल करेगी। जनता के मन में भी भी इसके प्रति विश्वास अभी से देखा जा रहा है, कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आज महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहयता, किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान, 3100 रुपए में धान खरीदी, गन्ना किसानों का पूर्ण भुगतान, युवाओं के लिए रोजगार तथा शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 46% से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करके माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने हर व्यक्ति एवं वर्ग की आकाँक्षाओं को पूरा करने का काम किया है।

 

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में बेमेतरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय एवं जिला पंचायत चुनाव में अपने इन्हीं जनसरोकार एवं क्षेत्र के विकास के लक्ष्यों के साथ बड़ी जीत हासिल करेगी। यह तो अभी केवल शुरुआत है, आने वाले समय में सौन्दर्यीकरण, तालाबों व उद्यानों का जीर्णोद्धार जैसे कई विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बेमेतरा विधानसभा में हम सभी को देखने को मिलेगा। केवल दस माह में जिस प्रकार से बेमेतरा विधानसभा में विकास कार्य प्रगति पर हैं, जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, किसानों को सम्मान और युवाओं को रोजगार के साथ ही हमारे वृद्धजनों को आयुष्मान योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है उससे निश्चित ही बेमेतरा विधासनभा सहित पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय व जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत का पताका लहराएगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker