क्राइम

हैरान कर देने वाली घटना महिला ने नवजात को कुएं में फेंका तो सांप ने बच्‍चे को बचाया महिला ने नवजात को

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई

जिसकी रक्षा खुद भगवान कर रहें हों भला उसे कौन मार सकता है। यह कहावत जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव बसोमी में शुक्रवार को चरितार्थ हुई। गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक सूखे कुएं में किसी महिला ने अपने नवजात बच्चे को फेंक दिया। ऊपर से फेंके जाने के बाद भी बच्चा सुरक्षित था।इसी बीच खेत मालिक वहां से गुजरा तो उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जिस पर उसने झांक कर देखा तो बच्चे को एक सांप ने जकड़ रखा था। यह देख उसने गांव के अन्य लोगों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों में से एक वृद्ध को नीचे उतारा।इसके बाद सांप का फंदा हटाकर बच्चे को निकाला गया। नवजात बालक था। यह देख वहां मौजूद हर किसी शख्श ने एक ही बात कही की जाको राखे साइयां मार सके न कोई। लोगों का कहना है क‍ि सांप ने ठंड से बचाने के ल‍िए बच्‍चे को लपेटे हुए था। अगर सांप को बच्‍चे को नुकसान पहुंचाना होता तो वो उसे डंस भी सकता था। इस संबंध में थनाध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने बताया कि गांव की दो महिलाओं की देखरेख में उसे जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है। बच्चा किसने फेंका उसकी तलाश कराई जा रही है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button