BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONIED नक्सलियोंKORBARIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

Breking news,मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा पीड़ित महिलाओं से अभद्रता, पुलिस की धमकी यही है सुशासन – कांग्रेस

लखन लाल मंत्री जनता के लिये बने है या जाल साज कंपनी के लिये

 

 

The Narad news, 24,,,,रायपुर/13 जनवरी 2025। भाजपा सरकार के मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा महिलाओं से की गयी अभद्रता तथा उनको दी गयी धमकी की कड़ी निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यही है विष्णु का सुशासन जहां मंत्री पीड़ित महिलाओं को धमकाते है तथा पुलिस बुलाकर उठवा लेने की धौंस न सिर्फ दिखाते है, महिलाओं के खिलाफ पुलिस से झूठा एफआईआर भी दर्ज करवा दिया। मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्देश देना, यह सत्ता का दुरूपयोग है। कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है। मुख्यमंत्री से मांग करते है इस दुर्व्यवहार के लिये मुख्यमंत्री, मंत्री लखनलाल देवांगन को तत्काल बर्खास्त करे। इन महिलाओं की बदौलत तथा छत्तीसगढ़ के वोटरों की बदौलत भाजपा सरकार में आयी है। महिलाएं अपनी बात रख रही है, उनकी बात सुनने के बजाय उनको धमका रहे है और पुलिस का दुरूपयोग कर रहे है। जिन पुलिस अधिकारियों ने इन महिलाओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया उनको तुरंत बर्खास्त किया जाये।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि मंत्री के गृह जिले में महिलाएं ठगी का शिकार हुई है, फ्लोरा मैक्स कंपनी पर कार्यवाही करवाने तथा महिलाओं को न्याय दिलाने के बजाय मंत्री पीड़ित महिलाओं को ही धमकाने लगे। लखन लाल देवांगन ऐसा बर्ताव कर रहे है जैसे वे छत्तीसगढ़ की जनता के नहीं मैक्स फ्लोरा कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री बने है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जाल साज कंपनी मैक्स फ्लोरा के खिलाफ एफआईआर होने के बजाय पीड़ित महिलाओं पर एफआईआर विष्णु के कुशासन में ही संभव है। महिलाएं न्याय मांगने आंदोलन कर रही है उनको न्याय देने के बजाय भाजपा सरकार उन पर ही अत्याचार कर रही है। भाजपा जाल साज कंपनियों की पोषक और संरक्षक रही है। रमन राज के समय भी छत्तीसगढ़ चिटफंट कंपनियों का चारागाह बन गया था। एक बार फिर से जाल साज कंपनियां पैर फैला रही है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker