EDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्रकारबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री रामलाल चन्द्राकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खौली में भव्य वार्षिकोत्सव और आनंद मेला आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। 

वार्षिकोत्सव और आनंद मेले में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,आरंग/मंदिर हसौद/रायपुर-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री रामलाल चन्द्राकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खौली में आयोजित वार्षिकोत्सव और आनंद मेले में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षा परक प्रस्तुतियां दीं और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति एवं सभ्यता को मंच पर जीवंत किया। विद्यालय प्रांगण में बच्चों ने विभिन्न रोचक और रचनात्मक इंट्राल (स्टॉल) भी लगाए, जिनमें शिक्षा, कला और स्थानीय संस्कृति से संबंधित सामग्री का प्रदर्शन किया गया।

मुख्य अतिथि श्री गुरु खुशवंत साहेब ने बच्चों के उत्साह और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “इस प्रकार के आयोजन न केवल बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। यह हमारी आने वाली पीढ़ी को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

 

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, स्थानीय गणमान्य नागरिक, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker