IED नक्सलियोंकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीमुख्य निर्वाचनरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासक्ती जिलास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

5 माह बाद भी नहीं हुआ डबल मर्डर का खुलासा, हवा में हाथ पैर मार रही पुलिस,ग्राम मुक्ता में 31 जुलाई को वारदात को दिया था अंजाम

ग्राम मुक्ता में 5 महीने पूर्व हुए पति पत्ती की हत्या की गुत्थी आज तक - नहीं सुझल पाई है। पुलिस हवा में - हाथ पैर में मार रही है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है

The Narad news 24,,,,,-जिला सक्ती में 5 माह बाद भी नहीं हुआ डबल मर्डर का खुलासा, हवा में हाथ पैर मार रही पुलिस,ग्राम मुक्ता में 31 जुलाई को वारदात को दिया था अंजाम।

ग्राम मुक्ता में 5 महीने पूर्व हुए पति पत्ती की हत्या की गुत्थी आज तक – नहीं सुझल पाई है। पुलिस हवा में – हाथ पैर में मार रही है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुक्ता में पति- पत्नी के डबल मर्डर का मामला 31 जुलाई को सामने आया था, जहाँ देर रात किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दंपति के निर्मम हत्या कर दी थी जिससे ■ समूचे इलाके में सनसनी फैल गई थीं मृतकों की पहचान मगन गबेल (60 वर्ष) और उनकी पत्नी बुधवार बाई (55 वर्ष) के रूप में हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मगन गबेल और उनकी पत्नी बुधवार बाई दोनों किराना दुकान और खेती- बाड़ी करके अपना जीवन यापन करते थे। इन दोनों की कोई संतान भी नहीं थे मंगलवार की रात हमेशा की तरह भोजन के बाद दोनों घर में सो रहे थे। इसी दरमियान देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनके सिर और गले पर क वार कर उनकी हत्या कर दी थी साथ ही केरोसिन डालकर दोनों पति पत्नी की शीर को जलाए जाने का प्रयास भी किया गया थी। वहीं बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने दंपत्ति की लाशें संदिग्ध अवस्था में देखीं तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कातिल की तलाश शुरू करते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी थी और हर एंगल से मामले की जांच की गई। बिलासपुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। शवों पर सिर और गले पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही थी। वही पुलिस घटनास्थल पर किसी भी शख्स को घर अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रही थी पुलिस विभाग द्वारा जांच के लिए टीम गठित किया गया। था। ऐसे में विभाग ने 15 दिनों बाद कैंप हटा दिया था। घटना को घटना 5 माह बीत चुके है, लेकिन इसके बाद पुलिस हवा में हाथ पैर मार रही है। हालांकि पुलिस द्वारा जांच करने की बात कही जा रही है।

की जा रही जांच

 

 

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुक्ता में हुए पति पत्नी की हत्या को लेकर पुलिस विभाग द्वारा टीम गठित की गई है। उनके द्वारा जांच किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

-मनीष कुंवर, एसडीओपी

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker