IED नक्सलियोंआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशपत्रकारपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

हिमालय जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी थे अटलजी _विधायक खुशवंत

सुशासन दिवस पर सुशासन शपथ के साथ कवियों ने भी पढ़ी रचनाएं  सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री रहे अटल जी पर हुआ बड़ा आयोजन 

 

The Narad News 24,,,,,आरंग/बुधवार को जनपद पंचायत आरंग के तत्वाधान में ग्राम पंचायत लखौली हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन किया गया, इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अटल जी के व्यक्तित्व से प्रेरित होने का आह्वान करते हुए कहा कि वह हिमालय के जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी रहे साथ ही उन्होंने अटलजी के द्वारा किए गए कार्य पोखरण परमाणु परीक्षण, संचार क्रांति, स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना, रोजगार सृजन योजना, कारगिल युद्ध में मैदान-ए-जंग में जाकर सेना का उत्साह बढ़ाना आदि भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है साथ ही उन्होंने आवास हितग्राहियों को मुख्यमंत्री कौन है बेटा मुख्यमंत्री विष्णु देव की की पाती का वितरण एवं सुशासन की शपथ भी कर्रवाई

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष हेमलता डुमेंद्र साहू एवं जनपद सभापति गोविंद साहू तथा अनिल सोनवानी आदि ने भी गीतों के माध्यम से अटल जी को याद किया इस अवसर पर कवियों ने भी अपनी वाणी को मुखर करते हुए उनके विचारों को पावन गंगाजल तथा उनके द्वारा रचित कविताएं जैसे *हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा* आदि का वाचन भी किया, इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम करमा नृत्य, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, देशभक्ति नृत्य,भजन आदि प्रस्तुत किए तथा कार्यक्रम में जनपद सदस्य देवराज जांगड़े, मंडल अध्यक्ष गण देवराज साहू, कृष्णा वर्मा ,सरपंच लखोली केसरी बबलू चंद्राकर, डॉ संदीप जैन,खिलेश धुरंधर ,चंद्रशेखर साहू,अशोक चंद्राकर आदि अनेक जनप्रतिनिधि गण शामिक हुवे एवं कार्यक्रम के प्रभावी निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुमार सिंह लहरे तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, तहसीलदार विनोद साहू, महिला बाल विकास अधिकारी ऋषि बंजारे, पीएचई अधिकारी रानू दिनकर, प्राचार्य राज्यश्री गुप्ता, तथा ग्राम लखोली, रीवा, कुकरा, रसनी, देवदा ,धमनी, परसदा, गुजरा, बोरिद ,उमरिया, कोसमखूंटा, मोखला आदि के ग्रामवासी, पंचगण,करारोपण अधिकारी ,ग्राम सचिव, सीएसी सुरेंद्रचंद्र सेन, कविगण जी आर टंडन, हरमन बघेल, महेंद्र कुमार पटेल, चेतन चौहान, अरविंद वैष्णव तथा शाला परिवार,महिला समूह आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही ।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker