IED नक्सलियोंRAJNANGAONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारबधाई शुभकामनाएंमंत्री ओपी चौधरीमहतारी वंदन योजनारोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 20 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता पखवाड़ा का हो रहा आयोजन- स्वच्छता दीदीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर में 23 दिसम्बर 2024। को वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर आडिटोरियम मेें घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 20 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने 100 नग ट्राईसाइकिल एवं 100 नग व्हील बैरो को सफाई कर्मचारियों को वितरित किया। इसके साथ ही सेप्टिक टैंक सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों को नमस्ते योजना अंतर्गत प्राप्त सफाई सुरक्षा उपकरणों का भी वितरण किया गया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्वच्छ शौचालय अभियान अंतर्गत शहर हाट बाजार में स्थित महिला शौचालयों के केयर टेकर और संचालन ऐजेंसी सुलभ इंटरनेशनल, उप अभियंता को अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर 9 दिसम्बर से जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान, तालाब सफाई, स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता दीदीयों के मध्य रंगोली प्रतियोगिता व खेल प्रतियोगिता सहित अन्य आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य उपस्थित थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button