CONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

अब तक 289000 किसानो से मात्र 13.48 लाख टन धान खरीदी हुई,ऐसे में 160 लाख मिट्रिक टन का लक्ष्य कैसे पूरा होगा,,,कांग्रेस

प्रतिदिन 60 हजार से अधिक किसानों से 4 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा खरीदी होगी तब सभी किसान धान बेच पायेंगे

 

 

The Narad News 24,,,,,,,रायपुर /28 नवम्बर 2024/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धान खरीदी शुरू होने से अब तक मात्र 289000 हजार किसान ही धान बेच पाये है और उनसे मात्र 13.48 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी हो पायी है। जो सरकार की धान खरीदी को लेकर उदासीनता और अव्यवस्था को प्रदर्शित कर रही है।धान बेचने तैयार किसानों को टोकन बारदाना के लिए भटकना पड़ रहा है कई किसान ऐसे है जिनका टोकन कट गया है लेकिन बारदाना नही होने के कारण धान नही बेच पा रहे है।सरकार द्वारा गांवों में मुनादी करवाई जा रही है किसान धान बेचने 50% बारदाना की व्यवस्था स्वयं करे तभी धान खरीदी होगी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस धीमी गति से धान खरीदी हो रही है ऐसे में 27लाख 68 हजार किसानों से धान खरीदी सम्भव ही नही है।जब तक प्रतिदिन 60 हजार से अधिक किसानों से 4 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी नही होगी तब तक 160 लाख मिट्रिक टन का लक्ष्य पूरा नही होगा।इसको लेकर सरकार की कोई तैयारी नही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की आने बलपुते पर पहला धान खरीदी है जो असफल होते दिख रहा है।असल मे भाजपा सरकार वादनुसार किसानों 3100 रु प्रति किवंतल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने से बचना चाहती है इसलिए अनेक प्रकार से संकट पैदा कर रही है।किसानों की गिरदावरी, अनावरी रिपोर्ट में गड़बड़ी की गई फिर बारदाना का संकट अब मिलर्स भी नाराज हैं मिलर्स कस्टम मिलिंग करेंगे नही तो खरीदी केंद्रों में धान डंप हो जाएगा जिससे सरकार के पास धान नही खरीदने का बहाना होगा।सरकार सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करे धान खरीदी गति बढ़ाये कस्टम मिलिंग शुरू करे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker