छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

कलार (सिन्हा) समाज के सहस्त्रबाहु जयंती मे शामिल हुए विधायक दीपेश साहू 

MLA Deepesh Sahu participated in the Sahastrabahu birth anniversary of Kalar (Sinha) community.

 

 

The Narad News 24,,,,,,,बेमेतरा :- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाठासोरी के आश्रित ग्राम नवागांव में सिन्हा कलार समाज द्वारा सहस्त्र बाहु भगवान अर्जुन की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए l सर्वप्रथम समाज के युवतियों और महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई l कलश यात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल मे समापन हुआ l कार्यक्रम का शुभारंभ इष्ट देव की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया ll कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि भगवान सहस्त्र बाहु अर्जुन जी और माता बहादुरीन कलारीन का इतिहास बहुत ही गौरवशाली है l कलार समाज आर्थिक सामाजिक और राजनितिक दृष्ठि से मजबूत है ll साहू ने इतिहास को बताते हुए कहा की विष्णु के मानस प्रपुत्र तथा सुदर्शन के अवतार और धन और खोए हुए कीर्ति बल के देवता है ll पुराणों के अनुसार उन्होंने कहा कि सात महाद्वीपो मे ब्रह्मांड पर विजय प्राप्त कर धर्म पूर्वक 85 हजार वर्षों तक शासन किया ll त्रेता युग मे रावण से भी एक शक्तिशाला राजा था जिसका नाम सहस्त्र बाहु उनकी राजधानी महिस्मती नगरी थी जो नर्मदा नदी के तट पर बसी थी ll सम्बोधन के अंत मे विधायक साहू ने ग्रामीणों की मांग पर 3 लाख की लागत से नवागांव चौक मे काँक्रिटीकरण कराने की घोषणा की ll

कार्यक्रम मे पेखन सिन्हा महामंत्री कलार समाज, डीआर सिन्हा, विजय सिन्हा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, रघुवीर सिन्हा, डामन सिन्हा, मदन सिन्हा, शिव झड़ी सिन्हा, राजू जायसवाल, अमृत महेशवरी,कन्हैया सेन, विकाश तम्बोली, गौरव साहू, नरेश साहू, डॉ भुनेश्वर,मनोज सिन्हा, ईश्वर सिन्हा मंडलेश्वर, रोहित सिन्हा, रवि सिन्हा, गीता सिन्हा, नोत्री सिन्हा, रेखा सिन्हा, रुखमणी सिन्हा पार्षद बिरगांव सहित सिन्हा समाज के समस्त पदाधिकारीगण माता बहने उपस्थित रहे l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker