छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

ग्राम खर्रा लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

MLA Deepesh Sahu participated in village Kharra inauguration program

 

 

The Narad News 24,,,,,,बेमेतरा :- बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खर्रा में आज लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था l जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल शामिल हुए l वही कार्यक्रम की अध्यक्षता बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने किया l कार्यक्रम की शुरुवात छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया l कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी गानों पर शानदार प्रस्तुति देते हुए शमा बांधा l बच्चों की शानदार कार्यक्रम देख सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू ने सम्मान राशि भेटकर ताली बजाकर बच्चों का उत्सावर्धन किया l

इन विकाश कार्यों का हुआ लोकार्पण

 

कार्यक्रम मे 28 लाख 20 हजार के राशि के विकाश कार्यों का लोकार्पण किया गया जिसमे जिसमे 5 लाख के लागत से बने सार्वजनिक भवन मे, उतरी तल निर्माण, 3 लाख 50 हजार रूपये से रंग मंच निर्माण, 4 लाख 40 हजार के लागत से महिला स्व सहायता समूह वर्किंग सेड का निर्माण , 2 लाख 50 हजार के लागत से कबीर कुटी के पास रंग मंच निर्माण, 4 लाख 40 हजार के लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण, 2 लाख के लागत से बड़े बगीचा नाला से गिरधारी लाल के खेत की ओर पहुचे मार्ग मुर्मिकरण, 2 लाख रूपये की लागत से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मे बोर खनन,पंप, वाटर कूलर,सह पानी टंकी का निर्माण, 1 लाख रूपये धनराज साहू के घर से महरूबन तालाब की ओर नाली निर्माण, 3 लाख 40 हजार के लागत से केकती निर्मलकर के घर से बरातू साहू के घर की ओर सीसी रोड निर्माण के विकाश कार्यों का लोकार्पण किया l वही कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन बहनों का श्री फल एवं शाल भेटकर मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया l

भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है :- दीपेश साहू

 

इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी इन सभी विकास कार्यों और जनता की सुविधाओं एवं अपने वादों को जिस प्रकार भाजपा सरकार ने निभाया है प्रदेश के युवा,महिला,किसान, तथा अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है उससे हमें पूर्ण विश्वास है कि नगरीय निकाय व जिला पंचायत चुनावों में भाजपा प्रचंड विजय हासिल करेगी। जनता के मन में भी इसके प्रति विश्वास अभी से देखा जा रहा है, कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आज हमारी विष्णु की सुशासन वाली सरकार महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता , किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान, 3100 रुपए में धान खरीदी, युवाओं के लिए रोजगार तथा शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 46% से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करके माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने हर व्यक्ति एवं वर्ग की आकाँक्षाओं को पूरा करने का काम किया है।

कार्यक्रम के इनकी रही उपस्थित

 

प्रीतम चंदेल जनपद अध्याय, नरेंद्र वर्मा,

पुष्पा टंकेश साहू जनपद सभापति,यामिनी सुरेश वैष्णव उपाध्यक्ष, बलराम पटेल मण्डल अध्यक्ष,अमृत महेशवरी,

धनेश यदु,वीरेन्द्र पाठक सरपंच, विकास तंबोली, देवेंद्र वर्मा ,कन्हैया सेन, लीलाराम साहू ,मनीष चंदेल ,देवेंद्र वर्मा,मोहन दास वैष्णव,सुरेश वैष्णव सहित मितानिन और आंगनबाड़ी के बहने सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker