CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

दक्षिण चुनाव अभियान के दौरान जनता का रुझान साफ दिखा, जनता बदलाव के लिए मतदान को आतुर है – दीपक बैज

Public inclination was clearly visible during the South election campaign, people are eager to vote for change - Deepak Baij*

 

 

The Narad News 24,,,,,, रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज दक्षिण विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है पूरे चुनाव अभियान को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया। कांग्रेस ने पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा, हमारे सभी बडे़ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण पूरी तन्मयता के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए है। एक ओर जहां कांग्रेस की एकजुटता दिख रही है, वही भाजपा का बिखराव भी जन चर्चा का विषय बना हुआ है। केवल एक खेमा भाजपा का चुनाव प्रचार करते हुए दिख रहा है वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक चुनाव प्रचार से दूर है। चुनाव अभियान के दौरान जनता का रुझान साफ दिखा जनता बदलाव के लिए मतदान को आतुर है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस चुनाव का प्रमुख मुद्दा सक्रिय बनाम निष्क्रिय है, भाजपा के प्रत्याशी को जनता ने अनेको अवसर दिया, महापौर रहे, आरडीए अध्यक्ष रहें, सांसद रहे लेकिन इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के बाद भी वे अपने एक भी उपलब्धि पूरे चुनाव अभियान में जनता को नही बता पाये। हमारा प्रत्याशी युवा है, सक्रिय है, जुझारू है जनता आकाश शर्मा को विधायक बना कर युवा को प्रतिनिधित्व का अवसर देना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण में 8 बार से भाजपा का विधायक था, यहां के विधायक अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री थे, 15 सालो तक छत्तीसगढ़ में मंत्री थे लेकिन रायपुर के चारो विधानसभा में सबसे कम विकास कार्य रायपुर दक्षिण में हुआ। कल प्रेस कांफ्रेंस लेकर बृजमोहन जी दावा कर रहे थे कि अपने विधानसभा क्षेत्र में उन्होने 5000 करोड़ का विकास कार्य करवाया है। हम उनको चुनौती देते है कि इस तथाकथित विकास कार्य की सूची सार्वजनिक करें।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस चुनाव में जनता भाजपा सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ मतदान करेगी। इस चुनाव में जनता, प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के खिलाफ रोज हो रही हत्याओ, लूट, बलात्कार की घटनाओं के विरोध में मतदान करेगी। प्रदेश की राजधानी रायपुर में 5 बार गोली बारी हो चुकी है। आदमी गाजर-मूली की तरह काटे जा रहे है। दीपावली के दिन 9 हत्याएं होती है जनता इस बिगडे़ कानून व्यवस्था के खिलाफ मतदान करेंगी।

 

पत्रकार वार्ता में एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, प्रदेश कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक संगीता सिन्हा, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर, सत्यप्रकाश सिंह, जिला महामंत्री श्रीनिवास उपस्थित थे।

 

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker