EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

नया सवेरा जन कल्याण समिति द्वारा रायपुर में दिव्यांगों और निर्धनों का सामूहिक विवाह और अलंकरण सम्मान समारोह

Mass marriage and investiture ceremony of disabled and poor in Raipur by Naya Savera Jan Kalyan Samiti.

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। नया सवेरा जन कल्याण समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा स्व. श्री कृपाराम साहू एवं स्व. प्रयाग साहू की स्मृति में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में दिव्यांग और निर्धन युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह किया जाएगा। यह जानकारी समिति की अध्यक्षा लता अजय साहू ने एक पत्रकार वार्ता में दी।

साहू ने बताया कि यह समारोह 14 नवंबर, 2024 को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, छत्तीसगढ़ कॉलेज के पास, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के मंत्री टंकराम वर्मा, महंत रामसुंदर दास, विधायक संदीप साहू, डॉ. सोमनाथ साहू, डॉ. राकेश गुप्ता और सुभाष मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

समारोह में दिव्यांग एवं निर्धन युवक-युवतियों का सामुहिक विवाह किया जाएगा और उनके विवाह के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समिति द्वारा की जाएंगी। इसके साथ ही अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

यह कार्यक्रम सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सामुहिक विवाह और दोपहर 2 से 5 बजे तक अलंकरण सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में समिति के प्रमुख सदस्य सेवक भाई, अमित गुप्ता, राजा निर्मलकर, राजेन्द्र कुमार साहू, लता अजय साहू, लीना साव, निर्मला साहू, विष्णु प्रसाद साहू और परमेश्वर साहू उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker