BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव छत्तीसगढ़ नगर में साहू समाज के दीपावली मिलन में हुए शामिल- चंगोराभाठा में ली सामाजिक बैठक

श्री सुनील सोनी जी अनुभवी और मजबूती प्रत्याशी, रायपुर दक्षिण में करेंगे विकास : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। रायपुर दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी से श्री सुनील सोनी जी अनुभवी और मजबूती प्रत्याशी है। वे पार्षद, महापौर, सांसद और रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके है। उन्होंने शहर में अनेक विकास कार्य किए हैं। वे रायपुर दक्षिण में भी विकास की गंगा बहाएंगे। ये बातें उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने छत्तीसगढ़ नगर के झंडा चौक में साहू समाज के दीपावली मिलन समारोह में कही।

आगे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, आप लोग एक नहीं दो विधायक चुनेंगे, इससे क्षेत्र का डबल विकास होगा। श्री साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव जी ने पीएम मोदी की अधिकतर गारंटी को पूरा किया है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 9 किस्तें (9 हजार रुपए) मिल चुकी हैं। लाखों पीएम आवास की स्वीकृति, धान की 3100 रुपए में खरीदी, दो साल का बकाया बोनस दिया। वहीं कांग्रेस पार्टी वादा करने के बाद भी नहीं दिया। माताओं- बहनों को 500 देने का वादा करके नहीं दिया। कांग्रेस ठग कर वोट हासिल करने वाली पार्टी है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने न्यू चंगोराभाठा में कहा कि, रायपुर दक्षिण का विकास करने के लिए भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री सुनील सोनी जी को अवश्य जिताएं। 13 नवंबर को 2 नंबर पर भाजपा का बटन दबाएं। विश्वास है कि, रायपुर दक्षिण की जनता लगातार 9 बार भाजपा को जिताकर इतिहास रचेगी।

समारोह को साजा विधायक ईश्वर साहू जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने श्री सुनील सोनी जी को जिताकर दक्षिण का विकास करने की बात कही।

 

….. ….

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker