BJPBJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासतनामी समाजस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

कांग्रेस ने राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का कांग्रेसीकरण करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी-विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी 

कांग्रेस का हाथ सदैव अपराधियों के साथ - भाजपा

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस को अपराधियों की पार्टी बताते हुए कहा है कि कांग्रेस आज राजनीतिक दल कम, अपराधियों के संगठित गिरोह की शक्ल ज्यादा अख्तियार कर चुकी है। अमूमन हर बड़े अपराधों या आपराधिक षड्यंत्रों में कांग्रेस नेताओं या फिर उनके बेहद करीबियों की संलिप्तता लगातार सामने आ रही है। श्री खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस का यह राजनीतिक चरित्र हो चला है और उसने राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का कांग्रेसीकरण करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है।

भाजपा विधायक खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस को अब अपराधियों की पार्टी कहना कतई अतिशयोक्ति नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस केवल अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़े-बड़े अपराधों में संलिप्त पाए जा रहे हैं। बलौदाबाजार की हिंसा और आगजनी की घटना में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव अभी तक जेल में हैं और उन्हें जमानत भी नहीं मिल पा रही है। सूरजपुर की घटना में एक पुलिसकर्मी की पत्नी एवं बेटी की निर्मम हत्या कांग्रेस के कार्यकर्ता ही करते हैं। श्री खुशवंत साहेब ने कहा कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता किसानों को धमकी देते हैं और उनकी जमीन छीनने की कोशिश करते हैं। बलौदाबाजार के मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 40 लख रुपए की ठगी कांग्रेस के नेता एवं उनके भाई द्वारा की जाती है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है और उन अपराधियों के संरक्षक और सबसे बड़े पैरोकार स्वयं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। श्री खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए मोहन मरकाम ने विधानसभा में डीएमएफ घोटाले में जिस अधिकारी की संलिप्तता बताई थी, उसी अधिकारी के बेटे को आज विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का हाथ सदेव अपराधियों के साथ ही रहता है

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker