RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआम आदमी पार्टीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान के नेतृत्व में अन्य दलों के नेताओं का ‘आप’ में प्रवेश

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी जोरो पर, सरकार से जनता त्रस्त -अज़ीम खान, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष, 'आप

 

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। आगामी चुनाव आते आते आम आदमी पार्टी मजबूती की तरफ बढ़ते हुए नजर आ रही आज इसी कड़ी में रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान के नेतृत्व मे अरविन्द केजरीवाल की रीती नीति से प्रभावित एवं दिल्ली व पंजाब मे मिल रहे बेहतर शिक्षा, स्वास्थ, बिजली पानी जैसी मुलभुत सुविधाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ के युवाओं मे अब आम आदमी पार्टी के प्रति रुझान बढ़ रहा है और अब लोग पार्टी में शामिल होने आतुर हो रहें है।

आज राजधानी रायपुर के आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अन्य दलों से आये प्रतिष्ठित लोगों ने पार्टी प्रवेश किया। जिसमें

डॉ सुनील किरन जो कि जनता कांग्रेस के प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे उन्होंने अपने सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी में प्रवेश किया. उनके साथ जनता कांग्रेस से बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष नीलेश सहित,तिल्दा,नेवरा बलौदाबाजार, जांजगीर चाम्पा के अनेको ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष आदि ने पार्टी प्रवेश किया।

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान जी और रायपुर शहर जिलाध्यक्ष पुनारद निषाद जी ने बताया कि आज देश के युवाओं का आम आदमी पार्टी पर विश्वास बढ़ रहा है और यही युवा हमारे देश के भविष्य है, क्योंकि आज सभी युवाओं को रोजगार की चिंता सताने लगी है व अन्य पार्टीयो के चुनाव के दौरान किये जाने वाले लोकलुभावने वादों को समझ चुके है युवा जान गया है कि आम आदमी पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी पर बात करती है जब ये युवा इसके साथ होंगे तो निश्चित ही इनकी समस्याओं का हल निकल सकता है यही कारण है कि बड़ी सख्या में युवा आम आदमी पार्टी पर भरोसा दिखाते हुए उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना चाहते है ।

प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा एवं नंदन सिंह जी ने खुशी जताते हुए कहा कि युवाओं में वो ताकत है कि देश व प्रदेश की तस्वीर बदल दे और आज इतनी सख्या में युवाओं ने आम आदमी पार्टी को चुना है इससे ये साबित किया है कि अब छत्तीसगढ़ में आम आदमी को रोकना मुश्किल होगा और आनेवाले चुनाव में इन युवाओं के साथ हम चुनाव को प्रभावी ठंग से लड़ेंगे और जीतेंगे। हम पूरी तरह से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और जहाँ जहाँ चुनाव है हम सभी चुनाव लड़ेंगे व पूरी ताकत से लड़ेंगे इन युवाओं के जोश से हमे चुनाव जितने में मदद मिलेगी।

 

आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह, प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ, प्रदेश संगठन मंत्री तेजेन्द्र तोड़ेकर, प्रदेश सय्युक्त सचिव एम एम हैदरी,संतोष कुशवाहा, लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, लोकसभा सचिव प्रदुमन शर्मा, CYSS प्रदेश अध्यक्ष आदित्य मिश्रा,रायपुर शहर अध्यक्ष पुनाराद निषाद वरिष्ठ साथी सुरेन्द्र बिसेन, लक्ष्मण सेन ,इमरान खान, संजय गुप्ता आदि शामिल रहे ।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button