KORBARIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंमंत्री लखन लाल देवांगनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

लाल मैदान, आरपी नगर समेत अन्य स्थानों में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होगें मंत्री श्री देवांगन*

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर, 11 अक्टूबर 2024/ प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री देवांगन ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।

उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने प्रार्थना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विजयादशमी का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह सभी को सत्य, नैतिकता और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का उत्सव हमें यह सिखाता है कि सत्य और सदाचार की शक्ति हमेशा विजयी होती है, चाहे कठिनाइयाँ कितनी भी बड़ी क्यों न हों। यह उत्सव हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

[लाल मैदान, आरपी नगर समेत अन्य स्थानों में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होगें मंत्री श्री देवांगन*

कोरबा। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शनिवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों में आयोजित विजयादशमी के पर्व मे सम्मिलित होंगे।

मंत्री श्री देवांगन शाम सात बजे एचटीपीपी लाल मैदान में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह रात 7:45 बजे मंगल भवन दर्री में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 8: 15 बजे आरपी नगर फेस 01 में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह रात्रि 8:,45 बजे रानी रोड स्थित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद रात्रि 9:30 बजे मुड़ापार बाजार रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर रात्रि 10 बजे ढेलवाढीह नीम चौक पर आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन शामिल होंगे

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker