RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासांसदस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

सांसद बृजमोहन ने दशहरा उत्सव स्थल का किया भूमि पूजन

दशहरा मैदान में निर्माणाधीन टेनिस कोर्ट का सांसद बृजमोहन ने किया आकस्मिक निरीक्षण*

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर 9 अक्टूबर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को दुधाधारीमठ, रावणभाठा में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित ‘भूमि पूजन’ के कार्यक्रम में भाग लिया। आगामी ‘विजयादशमी महोत्सव’ की तैयारियों को दुरुस्त करने हेतु चर्चा की।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दशहरा उत्सव में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने एवं उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम, सीएसईबी, पीडब्ल्यूडी और पुलिस अधिकारियों की बैठक भी ली और दशहरा उत्सव से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश दिए।

श्री अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों से यातायात व्यवस्था दुरस्त करने के लिए आने वाले वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था करने को कहा साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों से दशहरा उत्सव के दौरान अबाधित बिजली आपूर्ति के लिए अतिरिक्त जेनरेटर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिकारी को सही से बैरिकेटिंग करने के लिए कहा जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

श्री अग्रवाल ने दशहरा मैदान में 40 लाख की लागत से निर्माणाधीन टेनिस कोर्ट का निरीक्षण भी किया और निगम के जोन 6 कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल को वहां अतिरिक्त सुविधा बढ़ाने और वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण करने के भी निर्देश दिए।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button