RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने सांसद बृजमोहन अग्रवाल

सामान्य सभा की बैठक में बृजमोहन अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर लगी मोहर

 

 

 

 

2026 में ऑल इंडिया ओलंपिक का आयोजन करेगा छत्तीसगढ़: बृजमोहन अग्रवाल

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर 30 सितंबर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक हुई।

इस बैठक में ओलंपिक संघ के नवनिर्वाचित सदस्य उपाध्यक्ष श्री विजय बघेल, महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया, कोषाध्यक्ष श्री संजय मिश्रा समेत नवनिर्वाचित सदस्य एवं राज्य के समस्त खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आम सभा की बैठक में रायपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अतुल शुक्ला ने छत्तीसगढ़ में खेलों के प्रोत्साहन और उन्हें बढ़ावा देने के लिए संघ के संविधान में संशोधन कर कार्यकारी अध्यक्ष पद के निर्माण का सुझाव दिया साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री बृजमोहन अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका समेत सभी सदस्यों ने समर्थन किया।

जिसके बाद महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया ने घोषणा की कि, अगली आम सभा की बैठक में संविधान संशोधन कर कार्यकारी अध्यक्ष पद का निर्माण किया जाएगा और श्री बृजमोहन अग्रवाल संघ के पहले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

इस घोषणा का सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया।

श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, छत्तीसगढ़ में ऊर्जावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। आवश्यकता है तो बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने और खेल खिलाड़ियों को सही से प्रमोट करने की।

उन्होंने राज्य में खेल अकादमी, अच्छे प्रशिक्षण और उचित डाइट पर भी जोर दिया।

उन्होंने 2026 में छत्तीसगढ़ में ऑल इंडिया ओलंपिक टूर्नामेंट का आयोजन करने की बात कही जिसके लिए आने वाले दो सालों में उचित इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि, खिलाड़ी राज्य का ब्रांड एंबेसडर होता है वह देश दुनिया में प्रदेश की पहचान बनाता है। ओलंपिक संघ के माध्यम से कोशिश होगी कि छत्तीसगढ़ को खेलों में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिल सके।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को एक-एक जिलों में खेलों को प्रमोट करने की जिम्मेदारी लेने का भी सुझाव दिया। इसके लिए उद्योग घरानों के साथ मिलकर CSR मद से कार्य करने का सुझाव दिया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button