EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशधार्मिकबधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योग गुरु आदित्य राजे ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री साय ने आदित्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

 

 

योग और पर्यावरण के क्षेत्र में सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक के रूप में छत्तीसगढ़ के आदित्य राजे का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर, 24 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योगा चैम्पियन आदित्य राजे सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आदित्य को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने योग और पर्यावरण के क्षेत्र में सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक के रूप में छत्तीसगढ़ के आदित्य राजे का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया और इस उपलब्धि की सराहना की। आदित्य ने इस खास मौके पर मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री को आदित्य ने पर्यावरण, योग, खेल, समाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में किये जा रहे रचनात्मक कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आदित्य को इतनी कम उम्र में इन उपलब्धियों पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर आदित्य के पिता श्री अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री से चर्चा में बताया कि नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इण्डिया में पर्यावरण और योग के क्षेत्र में मैरीलैंड स्टेट युनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा पीएचडी की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि आदित्य महज 5 वर्ष की उम्र से पर्यावरण, योग और जन-जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। आदित्य आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग स्वयं सेवक भी हैं। वे अपने कोडिंग कौशल के माध्यम से पर्यावरण संबंधित एप पर भी काम कर रहे हैं।

मुलाक़ात के दौरान श्री संजय श्रीवास्तव, आदित्य के दादा श्री कमला पति सिंह, माँ श्रीमती नम्रता सिंह,बहन आस्था सिंह, गोल्डन बुक ऑफ़ वल्ड रिकॉर्ड की प्रतिनिधि श्रीमती सोनल शर्मा भी मौजूद रहीं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker