EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यखेल मंत्री टंकराम वर्माछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

राजस्व मंत्री वर्मा ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विधायक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर।* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई  रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन से मंगलवार को 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। रायपुर रेल्वे स्टेशन पर प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालुगणों ने भगवान राम की जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे हैं। इस दौरान,प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू, नन्दे साहू, राजीव अग्रवाल , छगनलाल मूंदड़ा,लीलाधर चंद्रकार सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत के लिए आभार माना और कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन का अवसर सहज सुलभ हुआ है। हमें इसकी बहुत खुशी हो रही है। अयोध्या में श्री रामलला का भव्य और सुंदर मंदिर बनाया गया है। यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों को काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी प्राप्त होगा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker