छत्तीसगढ़हादसा

आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत:5 लोग गंभीर रूप से झुलसे; मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

 THE NARAD NEWS24………………………………….बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। बुधवार की शाम 2 जगहों में गाज गिरने से करीब 9 लोग इसकी चपेट में आ गए थे। जिसमें 4 की जान चली गई वहीं 5 लोग घायल हैं। चार मृतकों में तीन एक ही परिवार के हैं।

जिले के शंकरगढ़ थाना इलाके बेलसर गांव में करीब 5 बजे दो अलग-अलग जगहों में आकाशीय बिजली गिरी है। वहीं पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

बेलसर में खेत में काम कर रहे छह लोगों पर गाज गिरी। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं एक दूसरी घटना में खेत में काम कर रहे हैं 5 ग्रामीणों पर भी गाज गिरी और वे सभी गंभीर रूप से झुलस गए।

गाज गिरने से 4 ग्रामीणों की मौत और 7 अन्य ग्रामीणों के गंभीर रूप से झुलस जाने की घटना से हड़कंप मच गया। सभी को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 4 ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया वहीं झूलसे हुए ग्रामीणों का उपचार शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker