कानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनलाइफस्टाइलशिक्षास्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभाग

3 दरिंदे गिरफ्तार CG में युवती के साथ गैंगरेप करने वाले 

3 criminals arrested for gangraping a girl in CG

3 दरिंदे गिरफ्तार CG में युवती के साथ गैंगरेप करने वाले

The narad news 24,,,,,,बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती से गैंगरेप करने वाले दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस ने घटनास्थल से लेकर 8 जगहों तक करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालने, जिसके बाद सफलता मिली. यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.

 

पीड़िता ने गुण्डरदेही थाने में 15 जनवरी को अपने साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने धारा 363, 376, (2)(ए), 376 (डी), 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई. वहीं मामले में पुलिस ने 3 टीम गठित किया.

मामले में गठित टीम के ने घटना स्थल और आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज में आरोपी राहुल देवार और बबलु देवार को कपड़ा दुकान पर कुछ सामान खरीदते हुए दिखे. प्राप्त फुटेज के आधार पर जांच किया गया तभी मुखबीर से सूचना मिला की एक आरोपी बबलु देवार पुलिस को देखकर गिरफ्तारी के भय से बस स्टैंड गुण्डरदेही के एक होटल में लुकछिप रहा है. जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी राहुल देवार, विक्रम देवार के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने स्वीकार किया.घटना के बाद आरोपी राहुल देवार, विक्रम देवार फरार हो गए थे. आरोपियों की तलाश में लगी सायबर सेल को चिल्हाटी गांव जिला मोहला मानपुर पर लोकेशन मिला. जिसपर घेराबंदी कर आरोपियों को पुलिस पकड़ने पहुंची लेकिन पुलिस के आने की सूचना पाकर घटना में प्रयुक्त स्कूटी छोड़कर फरार हो गए.

 

 

वहीं राजनांदगावं से कवर्धा के बीच सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता के आधार पर पता चला कि आरोपी विक्रम देवार कवर्धा में अपने एक रिश्तेदार के घर छुपा है, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. साथ ही नागपुर की ओर रवाना टीम ने आरोपी राहुल देवार के नागपुर (महाराष्ट्र) में लोकेशन मिलने के बाद उसे नागपुर से घेराबंदी कर पकडा गया. मामले में तीनों आरोपियों की पहचान कार्रवाई कराने के बाद उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button