BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

आरोपी सांसद बिमोल अकोइजम को तत्काल निष्कासित करे पार्टी : रूपकुमारी चौधरी

The narad news 24,,,,रायपुर,,,,। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजधानी रायपुर में शनिवार को उग्र प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय ‘राजीव भवन’ का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

 

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ का नारा केवल एक चुनावी ढकोसला है। जब अपनी ही पार्टी के नेताओं और सांसदों पर नारी गरिमा को तार-तार करने के आरोप लगते हैं, तब गांधी परिवार और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह मौन साध लेता है। श्रीमती चौधरी ने सवाल किया कि जेएनयू में अध्यापन के दौरान छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार करने के आरोपी सांसद पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व आखिर मौन क्यों है? क्या राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ऐसे गंभीर अपराधों को संरक्षण दे रहे हैं? यदि कांग्रेस ने अपने आरोपी सांसद पर कठोर कार्रवाई नहीं की, तो महिला मोर्चा इस लड़ाई को संसद से लेकर सड़क तक पूरी ताकत के साथ लड़ेगा। श्रीमती चौधरी ने कहा कि जवाहरलाल यह अत्यंत शर्मनाक है कि एक ओर कांग्रेस महिला सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसकी पार्टी के सांसद पर छात्राओं ने यौन दुर्व्यवहार के घिनौने आरोप लगाए हैं। श्रीमती चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को तत्काल इस आरोपी सांसद को लोकसभा से निलंबित कर बर्खास्त करना चाहिए और देश की बेटियों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा इस जघन्य कृत्य के खिलाफ कांग्रेस पार्टी और उसके सांसद के खिलाफ देशव्यापी धरना प्रदर्शन करेगा और तब तक चुप नहीं बैठेगा जब तक पीड़ित छात्राओं को न्याय नहीं मिल जाता।

 

*छात्राओं से यौन दुर्व्यवहार के आरोपी कांग्रेस सांसद पर हो कठोर कानूनी कार्रवाई : लक्ष्मी वर्मा*

 

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि जेएनयू की घटना ने एक बार फिर कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र को बेनकाब किया है। यह घटना बताती है कि कांग्रेस के भीतर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही महिला विरोधी रहा है। चाहे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन के दौरान महिलाओं पर हुए अत्याचार हों या देशभर में कांग्रेस नेताओं के महिला विरोधी बयान हों, यह पार्टी हमेशा महिलाओं के अपमान पर मौन रही है। श्रीमती वर्मा ने मांग की कि कांग्रेस आलाकमान तत्काल अपने सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे और देश की बेटियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। श्रीमती वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सांसद पर लगे गंभीर आरोपों पर जिस तरह पर्दा डालने का प्रयास कर रही है, वह बेहद निंदनीय है। आरोपी सांसद के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष व कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। श्रीमती वर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा पर ज्ञान बाँटने वाले कांग्रेसी नेता आज अपने ही सांसद के कुकृत्यों पर आँखें मूंदे बैठे हैं। रायपुर में महिला मोर्चा की बहनों द्वारा कांग्रेस मुख्यालय का घेराव कांग्रेस के इसी पाखण्ड के खिलाफ फूटा जनआक्रोश है।

 

*राहुल का नारी सम्मान और ‘पितृसत्ता को चुनौती’ देने का दावा केवल ढोंग : विभा अवस्थी*

 

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में घूम-घूमकर ‘पितृसत्ता को चुनौती देने’ का पाखण्ड रचते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी अपनी ही पार्टी के सांसद पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार जैसे अत्यन्त गम्भीर और घिनौने आरोप लग रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का नारी सशक्तीकरण का दावा केवल खोखली बयानबाजी तक सीमित है। श्रीमती अवस्थी ने कहा कि जब कांग्रेस के अपने सांसद पर ऐसे संगीन आरोप लगे हैं, तब राहुल गांधी और कांग्रेस का तथाकथित ‘नारी सम्मान’ का ढोंग पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस पूरे मामले पर मौन साधकर आरोपी सांसद को संरक्षण देने का काम कर रहा है। महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र देश की जनता के सामने आ चुका है।

 

*इनकी रही उपस्थिति*

 

घेराव कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा ने मांग की कि कांग्रेस पार्टी तुरंत अपने सांसद पर संज्ञान लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करे और देश की बेटियों से माफी मांगे। प्रदर्शन में जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, महापौर मीनल चौबे, प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, तिलेश्वरी धुरंधर, महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी, सहित भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम व मंडल स्तर की प्रमुख पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

———————-

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker