RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

 गारंटी खत्म अब महतारी वंदन योजना से जुडी हजारों महिलाओ से की जा रही हैं वसूली

The narad news 24,,,,,,रायपुर/18अक्टूबर / 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओ को दी गईं मोदी की गारंटी खत्म हो गई हैं. अब भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना से जुड़ी हजारों महिलाओं को अचानक अपात्र घोषित कर उनके खातों में भेजी गई राशि की वसूली कर रही है. योजना से बाहर किया जा रहा है। यह महिलाओं के साथ धोखा और अन्याय है।लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री ने इन महिलाओ के खाता मेँ पहली किस्त डाली तब ये महिलाये पात्र थी क्योंकि लोकसभा चुनाव मेँ भाजपा को इन महिलाओ का वोट लेना था. भाजपा सरकार बताये ज़ब महिलाओं को पात्र माना, उनका पंजीयन किया और ढाई साल तक हर महीने उनके खातों में राशि भेजी। अब अचानक वही महिलाएं अपात्र कैसे हो गईं?

प्रदेश कांग्रेस के मुुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना की मासिक किस्त के रूप में महिलाओं को जो राशि मिली, वो राशि तो सरकार ने बिजली बिल के रूप मेँ हर महीना वसूल चुकी हैं. अब महिलाये सरकार को पैसा कहां से लौटेगी? सरकार की गलती का खामिया महिलाये एवं उनके परिवार वाले क्यों भुगते? अब रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर बस्तर सरगुजा सहित सभी जिलों के हितग्राहियों से एकमुश्त राशि वापस मांग रही है।तो क्या महिलाये राशि लौटने कर्ज ले या घर के बर्तन ज़ेवर बेचे? सरकार बताए कि गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाएं एक साथ इतनी बड़ी रकम कहां से लौटाएंगी? प्रशासन द्वारा पैसा वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है, जिससे महिलाएं मानसिक दबाव में हैं।

 

प्रदेश कांग्रेस के मुुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मांग करती हैं महतारी वंदन योजना से जुडी महिलाओ से वसूली तत्काल बंद हो उन्हें पूर्व की तरह योजना का लाभ दिया जाये प्रदेश मेँ अभी भी 40% महिलाये इस योजना से दूर हैं उन्हें जोड़ने पोर्टल शुरू किया जाये.l

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker