प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा
मोदी सरकार ने देश की राजधानी को किले में बदल दिया है

THE NARAD NEWS,,,,,,रायपुर,,,,,,/10 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन से घबराई मोदी सरकार ने पूरी दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया है। दिल्ली की तरफ आने वाली ट्रेनों, बसों को रोक दिया गया है। एम्बुलेंस को रोककर चेक किया जा रहा है। यह बताता है मोदी सरकार अपने देश के ही युवाओं से डरे हुए है। उसके बावजूद लाखों प्रदर्शनकारी राजधानी दिल्ली में पहुंच चुके है। देश के लोकतंत्र को बचाने का यह महान यज्ञ अब वोट चोर ज्ञानेश कुमार, वोट चोरी से प्रधानमंत्री बने मोदी के इस्तीफे के साथ ही यह आंदोलन खत्म होगा। राहुल गांधी की ओर पूरा देश आशा भरी निगाह से देख रहा, राहुल गांधी देश की आवाज बन चुके है।

*रोजगार मेला में 10 हजार महीने की प्राईवेट नौकरी दिलवाकर सरकार बेरोजगारों के जले पर नमक छिड़क रही*
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा रोजगार मेला लगवाकर प्राईवेट कंपनियों में 10 हजार की नौकरी दिलवा कर बेरोजगारों को ठगा जा रहा है। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने मोदी की गारंटी में वादा किया था कि प्रदेश में 5 सालों में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। आज प्रदेश के सरकारी विभागों में लगभग 1 लाख दस हजार से अधिक पद खाली है। अकेले शिक्षा विभाग में 57 हजार पद खाली है, स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ के 18 हजार से अधिक पद खाली है, उच्च शिक्षा विभाग में 3700 पद खाली है, पीडब्ल्यूडी में 6 हजार पद खाली है, सहकारिता विभाग में 4000, पीएचई 35, वन विभाग में 6000, जेल में 1200, ग्रामीण विकास में 8000, पुलिस विभाग में 7000, आदिम जाति कल्याण 7 हजार पद खाली है। सरकार यदि इच्छाशक्ति दिखाये तो एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी में एक माह के अंदर रख सकती है।
*प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है*
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सूरजपुर के प्रतापपुर में अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस दल पर लोगों ने हमला बोल दिया। महासमुंद में वन्यजीवों की तस्करी रोकने गये वन विभाग के कर्मचारियों को 7 घंटे तक बंधक बना लिया गया। जिला मुख्यालय से पुलिस बल भेजने के बाद उनको छुड़ाया गया। यह घटनायें बताती है कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। सरकारी अमला पूरी तरह से लाचार हो गया है। सरकार से कानून व्यवस्था और प्रशासन नहीं संभल रहा है।
*1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करे सरकार*
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खरीफ की फसल तैयार होने को है, प्रदेश में धान के 65 प्रतिशत किसान हरहुना धान बोते हैं जो दशहरे के बाद दिवाली से पहले ही कट जाएंगे, लेकिन सरकार की तैयारी कहीं दिख नहीं रही है। न बारदानों की व्यवस्था, न सोसायटियों की फंड, न भुगतान के लिए बजट, न परिवहन का टेंडर अब तक हो पाया है।
*3358 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदे सरकार*
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले ढ़ाई साल में केंद्र सरकार ने धान के एमएसपी में कुल 258 रुपए की वृद्धि की है, 2023 में वादा 3100 का था उस राशि में 258 जोड़कर किसानों को 3358 रुपए प्रति क्विंटल एकमुश्त मिलना ही चाहिए, इसी खरीफ सीजन में सरकार के द्वारा पोटास की कीमत 275 रुपए प्रति बोरी और एनपीके की कीमत 700 रुपए बढ़ाई गई है, लेकिन महंगाई के अनुपात में धान की वर्तमान दर नाकाफी है। एमएसपी वृद्धि का लाभ किसानों को नहीं देने से प्रति एकड़ 5418 रू. का नुकसान हो रहा है।



