RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

 कवासी लखमा को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने वाली भाजपा घड़ियाली आंसू मत बहाए                       

कवासी को भी न्याय मिलेगा और भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब होगा,रिहाई का भव्य जुलूस भी निकलेगा            

 

The narad news 24,,,,,,,,रायपुर /4 जनवरी 2026 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा के संदर्भ में भाजपा के मंत्री रामविचार नेताम और अन्य के द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कवासी लखमा को काल्पनिक शराब घोटाले में फंसा कर जेल भेजने वाली भाजपा उनकी चिंता मत करे उनके मामले में भी न्याय होगा और भाजपाई षड्यंत्र बेनकाब होगा ।पूरा भरोसा है कवासी लखमा भी अदालत के आदेश से शीघ्र रिहा होंगे ।जब कवासी लखमा की रिहाई होगी तब भी कांग्रेस उनका भव्य स्वागत करेगी ।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज भाजपाइयों को याद आ रहा की कवासी लखमा वरिष्ठ आदिवासी नेता है जब उनको षड्यंत्र पूर्वक ईडी के द्वारा गिरफ्तार करवाया तब उन्होंने इस बात का लिहाज नहीं किया कि कवासी आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ जन प्रतिनिधि है जो लगातार पांच बार से विधानसभा चुनाव जीत रहे है ।जब कवासी की फर्जी मामले में गिरफ्तारी करवाए तब उन्हें आदिवासी समाज के मान अपमान की चिंता नहीं थी तब तो केवल बदले की भावना से एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को जेल भेजवा दिया।

 

कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि कवासी वृद्ध नेता है बीपी शुगर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज भी है भाजपा सरकार उनको महीनों हफ्तों जेल से बाहर इलाज करवाने तक नहीं भेजने देती ,एक विधायक और बीमार के रूप में उनको जेल में जो विशेष सहूलियतें मिलनी चाहिए राजनैतिक विद्वेष के कारण वह तक तो भाजपा सरकार दे नहीं रही और घड़ियाली आंसू बहा रहे है ।

 

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं ।कवासी के मामले में भी न्याय होगा ,भाजपाई षड्यंत्र बेनकाब होगा और बस्तर का आदिवासी शेर एक बार फिर से विधानसभा के अंदर बाहर भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ दहाड़ेगा।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker