छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

जब गांव स्वस्थ होंगे, तभी प्रदेश और देश मजबूत होगा :- दीपेश साहू 

बेमेतरा में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप मे हुए शामिल  

The Narad news 24,,,,,,,,आज बेमेतरा के कृषि उपज मंडी परिसर में समस्त ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति, विकासखंड बेमेतरा के तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सम्मेलन में ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, कुपोषण मुक्त अभियान को गति देने तथा स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने संबोधन में विधायक श्री साहू ने कहा कि “स्वस्थ पंचायत ही समृद्ध प्रदेश की आधारशिला है। जब गांव स्वस्थ होंगे, तभी प्रदेश और देश मजबूत होगा।” उन्होंने मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि वे जन्म से लेकर बाल्यावस्था तक बच्चों की देखरेख कर समाज के भविष्य को सुरक्षित बनाने का कार्य कर रही हैं। कम मानदेय में 24 घंटे सेवा भाव से कार्य करना उनकी समर्पित भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कीदेश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं।आयुष्मान भारत योजना, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, स्वच्छ भारत अभियान तथा कुपोषण मुक्त अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने में मितानिन बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सम्मेलन में उठाए गए विषयों और मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री साहू ने कुछ पीड़ित व्यक्तियों को विभिन्न आवश्यकताओं हेतु 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की तथा एक व्हीलचेयर प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में रात्रिकालीन उपचार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति में प्रदेश के बड़े अस्पतालों में तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की बात भी उन्होंने कही।

सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं समिति सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। विधायक श्री साहू ने सभी के समर्पण को नमन करते हुए निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पार्षद नीतू कोठारी, पार्षद सिमरन ताम्रकार, योगेश वर्मा, प्रीति यदु,शरद कोहाड़े, सुधा देशमुख,पंकज, उषा साहू, प्रकाश भारतीय, लोकेन्द्र साहू सहित समस्त मितानिन बहने जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker