RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन भी जम्बूरी की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई

ट्राईबल गेम्स में खिलाड़ियों के खाना चोरी मेन्यू में कुछ औऱ परोसा गया कुछ और

The narad news 24,,,,,,,,रायपुर/25 मार्च 2026। खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स आयोजन में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार में खेलो इंडिया के तहत आयोजित ट्राईबल गेम्स भी जम्बूरी की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।आयोजन स्थल में खिलाड़ियों को भरपेट भोजन के लिए तरसना पड़ा।मेन्यू के अनुसार खिलाड़ियों को जो भोजन मिलना था, वो मिला नही बल्कि भरपेट भोजन एवं पानी के लिए भी खिलाड़ी तरस रहे थे। प्रदेश में ट्राईबल गेम्स में भाग लेने देश के किये राज्यो से खिलाड़ी आये है, उनके सामने भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार उजागर हो गई। ट्राईबल गेम के आयोजन के पहले बालोद में जम्बूरी के आयोजन में भारी भ्रष्टाचार हुआ था जिसकी जांच भी नही कराई गई।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री ट्राईबल गेम्स के आयोजन में शामिल हुए उन्होंने भोजन के स्टाल का निरीक्षण का निरीक्षण किये तब तक खिलाड़ियों को भोजन में परोसने मेन्यू के अनुसार पनीर की सब्जी मौजूद था, जैसे मंत्री निकले स्टाल से पनीर की सब्जी एवं अन्य भोजन सामग्री गायब हो गई खिलाड़ी पनीर ढूंढते रहे है, स्थिति यह रही कि खिलाड़ियों को भोजन करने भी वाद विवाद का सामना करना पड़ा।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम में मांसाहार परोसने पर सवाल खड़ा करते हुये कहा नवरात्रि के पावन पर्व पर सरकारी आयोजन में आखि़र मांसाहार परोसने की अनुमति कैसे दे दी गई।जब सरकार खुद मांसाहार की दुकानों को बंद रखने निर्देश जारी करते है।ये सीधा सीधा नवरात्रि पावन पर्व का अपमान है।इसकी जांच होनी चाहिये।ट्राइबल गेम्स के आयोजन में शामिल होने आये खिलाड़ियों को सरकार पूरी सुविधा दे एवं गड़बड़ी करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करें।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker