RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशहादसा

उज्जैन में 4 लोगों का परिवार खत्म होने की कहानी:दो बच्चों की मां और शादीशुदा युवक 5 साल से लिव-इन में थे

THE NARAD NEWS24……………………………………उज्जैन में एक युवक, महिला और दो बच्चों के शव घर में मिले। चार लोगों का परिवार खत्म होने के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है। युवक के साथ एक शादीशुदा महिला पांच साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। महिला साथ अपने पति के दो बच्चों को भी लाई थी। साथ रहने से नाराज परिवारवालों ने उनसे नाता तोड़ लिया था। युवक की मां का कहना है कि उससे कभी-कभार बात हो जाया करती थी। सावन महीने में बेटे से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। मौत के मामले में पुलिस का मानना है, युवक ने पहले महिला और बच्चों का गला घोंटा होगा। फिर खुद फंदे पर झूल गया।

घटना उज्जैन के जानकी नगर में गुरुवार सुबह की है। मृतक मनोज राठौर (42), उसकी लिव-इन-पार्टनर ममता (38), बेटा लक्की (12) और बेटी कनक (6) हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए घटना की असल वजह पता नहीं चल पाई है। मनोज ढाई महीने पहले ही यहां किराए से रहने आया था।

घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इतनी बड़ी घटना हो गई।
घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इतनी बड़ी घटना हो गई।
जांच के लिए एसपी सचिन शर्मा समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए।
जांच के लिए एसपी सचिन शर्मा समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button