छत्तीसगढ़जगदलपुरहादसा

अनियंत्रित होकर पलटा छोटा हाथी, 15 घायल

THE NARAD NEWS24……………………….छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन पलट गया है। इस वाहन में करीब 15 लोग सवार थे, हादसे में सभी घायल हो गए हैं। 9 लोगों को ज्यादा चोट आई है। बताया जा रहा है कि, हादसे के बाद ITBP के जवानों ने सभी की मदद की और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, मर्दापाल-कोंडागांव सड़क पर गोलावंड के नजदीक हादसा हुआ है। वाहन में सवार 15 लोगों में से कुछ एक ही परिवार के सदस्य भी हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच गोलावंड के पास वाहन का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। वाहन में सवार सभी घायल हो गए।

वहीं हादसे की खबर मिलते ही मौके पास में ही स्थित IBTB कैंप के जवान भी मौके पर पहुंच गए। IBTP की मेडिकल टीम ने पहले प्राथमिक उपचार किया फिर सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों की माने तो इन 15 लोगों में 9 लोगों को ज्यादा चोट आई है। इनमें 1 पुरुष समेत 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।

 

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button