RIAPURक्राइमछत्तीसगढ़देश

रील्स बनाने बिलासपुर आई रायगढ़ की युवती से रेप

THE NARAD NEWS24………………………बिलासपुर में रायगढ़ जिले की युवती से होटल में रेप करने का मामला सामने आया है। युवती बिलासपुर रेलवे स्टेशन में रील्स बनाने युवक के साथ आई थी। इस दौरान वीडियो शूट करने के बाद युवक उसे खाना खिलाने के बहाने होटल ले गया, जहां उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

टीआई कमला पुसाम ने बताया कि 22 वर्षीय युवती रायगढ़ जिले में रहती है। बीते 10 अगस्त को वह अपने दोस्त लंबोदर महंत (24) के साथ बिलासपुर आई थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में दोनों ने वीडियो शूट कर रील्स बनाया। इसके बाद युवक ने युवती को खाना खिलाने का बहाना बनाया और एक होटल ले गया। जहां उसने कमरा लिया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।

तोरवा थाने भेजी डायरी
टीआई ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर रायगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शून्य पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। युवती के बताए अनुसार घटना तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ है। लिहाजा, डायरी यहां भेजी गई है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button