RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

जिले के कराटे खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल स्तर पर पदक जीतकर बढ़ाया रायपुर का गौरव

रायपुर के नन्हे कराटे सितारों की अंतरराष्ट्रीय चमक, विधायक पुरंदर मिश्रा ने बढ़ाया उत्साह कराटे में स्वर्णिम सफलता: रायपुर के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, विधायक पुरंदर मिश्रा ने दी बधाई

The Narad news 24,,,,,,,,रायपुर – आज जगन्नाथ मंदिर परिसर में Vijay Vidya School, विजय नगर के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ियों ने अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी से सौजन्य भेंट कर खिलाड़ियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

7 एवं 8 फरवरी 2026 को शरूर नगर इंडोर स्टेडियम में आयोजित 5 वीं इन्विटेशनल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप, United Shotokan Karate Federation एवं Karate India Organization के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। इस भव्य प्रतियोगिता में भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका सहित विभिन्न देशों के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

 

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं कराटे इंडिया के ब्रांड एंबेसडर डॉ. सुमन तलवार द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।

 

भारतीय टीम में शामिल रायपुर, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने काता एवं कुमिते स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। Vijay Vidya School से अनुष्का, रूप, कृतिका , कार्तिक, मनीष, नीरोज, प्रिंस, प्रियांश, ईश्वर तथा श्री सनराइज स्कूल से युवराज एवं पूर्वांशी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए।

 

मुख्य कोच सेंसेई पंकज दास, वामिनी साहू एवं राजेश चक्रधारी के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। कराटे संघ के राष्ट्रीय सचिव वरुण पाण्डेय (ब्लैक बेल्ट 5 डॉन), प्रदेश सचिव सेंसेई रूखमणी रानू, सुषमा दुबे, अलकेश गिरी, रमेश गुप्ता सहित खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि रायपुर के बच्चे अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने का आश्वासन दिया।

 

उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है, और रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की यह उपलब्धि समस्त प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

 

जिले के इन नन्हे सितारों की यह सफलता न केवल उनके परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायक है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker