BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने धान खरीदी की तिथि बढ़ाने प्रदेश भर में सांकेतिक चक्का जाम किया

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना दिया गया

*

 

The Narad News 24,,,रायपुर। में/30 जनवरी 2026। मनरेगा बचाओ के तहत कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉको में धरना प्रदर्शन किया तथा धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के अनेकों स्थानों पर सांकेतिक चक्का जाम किया। कांग्रेस की मांग है कि सरकार प्रदेश के सभी किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदे। अभी भी प्रदेश के लाखों किसान अपना धान नहीं बेच पाये है। भाजपा सरकार किसानों से धोखा कर रही है। सरकार 1 माह तक धान खरीदी की तिथि आगे बढ़ाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी तिथि खत्म हो गयी है। अभी तक जिस प्रकार से धान खरीदी की गई है इससे स्पष्ट है कि अभी भी लाखों किसान धान नहीं बेच पाये है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा किसान कर्ज में आ जाएंगे और भाजपा की सरकार किसानों को आर्थिक रूप से तंगहाल करना चाहती है भाजपा सरकार चाहती है की किसान हताश और परेशान होकर अपनी उपज को औने पौने दाम पर बिचौलिया के पास बेच दे ताकि भाजपा सरकार किसानों को 3100 रु क्विंटल की दर से भुगतान करने से बचे। सरकार धान खरीदी की तिथि बढ़ाये।

 

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker