छत्तीसगढ़बॉलीवुड

11वें दिन 65% ड्रॉप हुआ गदर-2 का कलेक्शन:13.50 करोड़ कमाकर भी तोड़ा दंगल का रिकॉर्ड, 71% गिरी OMG-2 की कमाई

फिल्म ने दंगल के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

THE NARAD NEWS24…………………..सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ की कमाई में सोमवार को 65% भारी गिरावट नजर आई। जहां रविवार को फिल्म ने 39 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं सोमवार को यह मात्र 13.50 करोड़ रुपए ही कमा पाई। फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 28.50% रही।

इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 388.60 करोड़ रुपए हो गया है। उम्मीद थी कि यह फिल्म सोमवार को 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी, पर ऐसा हुआ नहीं।

बनी देश की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
गिरावट के बावजूद भी फिल्म ने आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिया। जहां ‘दंगल’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 387.38 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं अब 388.60 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ ‘गदर-2’ देश की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।\

सोमवार को OMG-2 की कमाई में 71% की गिरावट आई।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker