छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

रेवे में छत्तीसगढ़ सिन्हा (कलार) समाज का सहस्त्रबाहु जयंती एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न कार्यक्रम मे विधायक दीपेश साहू रहे मुख्य अतिथि, 

विधायक साहू समाज में शिक्षा और एकता को बढ़ावा देने का किया आह्वान

 

 

The Narad News 24,,,,बेमेतरा, 11 नवम्बर 2025।

विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेवे में छत्तीसगढ़ सिन्हा (कलार) समाज द्वारा आज भगवान श्री सहस्त्रबाहु जयंती, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक माननीय श्री दीपेश साहू जी उपस्थित रहे ळ कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रमुख माननीय श्री दिनेश सिन्हा जी ने की तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, जिला पंचायत सभापति अंजनी प्रीतम सिंह चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, प्रदेश मंत्री भा.पि.व. मोर्चा श्री होरीलाल सिन्हा,सभापति जनपद पंचायत बेरला श्री भूखन यादव, सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू जी सहित मंचासीन अतिथियों ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु की पूजा-अर्चना कर किया और समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी एवं पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक दीपेश साहू ने बच्चों को उत्सावर्धन करते हुए ₹15 हजार रूपये की जनसंपर्क राशि देने की घोषणा की और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ताली बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन कियाl

 

विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की सिन्हा (कलार) समाज छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज के लोग शिक्षा, व्यापार, राजनीति और सेवा जैसे सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।”उन्होंने आगे कहा —आज के समय में शिक्षा सबसे बड़ा साधन है, जो परिवार, समाज और देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। मैं समाज के सभी माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करें। शिक्षित समाज ही मजबूत समाज का आधार होता है।”अंत में उन्होंने समाज के उत्थान और एकता के लिए मिल-जुलकर आगे बढ़ने की अपील की। इस दौरान विधायक दीपेश साहू ने सामाजिक पदाधिकारी की मांग पर ₹3 लाख की लागत से मंच का निर्णोद्धाधार एवं 5 लाख रूपये की लागत से अतिरिक्त कैमरा निर्माण की घोषणा की इसके साथ-साथ ही रेवे से दिव्यांग बुजुर्ग काशीराम को ट्राई साइकिल प्रदान करने की घोषणा भी मंच से विधायक ने की हैँ l

 

कार्यक्रम में प्रमुख सरपंच संघ अध्यक्ष रघुवीर पिंटू सिन्हा, पुसऊ राम सिन्हा, देवलाल सिन्हा, डामन लाल सिन्हा, बिरेन्द्र जायसवाल, मोहन सिन्हा, हुकुम सिन्हा, कृष्णा सिन्हा, विनोद सिन्हा, शिवझड़ी सिन्हा, मदन लाल सिन्हा, डॉ. ईश्वर कुमार सिन्हा, अशोक जायसवाल, लोकनाथ सिन्हा, टीकम डड़सेना, अजय जायसवाल, निर्मल सिंह चंदेल, कामता प्रसाद सिन्हा, तिहारु सिन्हा, रमेश कुमार सिन्हा, रामभरोसा सिन्हा, रोहित सिन्हा, अनुज राम जायसवाल सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन सुसंगठित रूप से किया गया एवं अंत में अतिथियों का शाल-श्रीफल से सम्मान कर समाज के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker